Ro no D15139/23

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरगुजा संभाग में महा जनसुनवाई सप्ताह, 9 मार्च को 101 प्रकरणों की सुनवाई

अम्बिकापुर 07 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) महिलाओं को त्वरित न्याय और शिकायतों के शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महा जनसुनवाई सप्ताह (8 से 13 मार्च) का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा संभाग के लिए 9 मार्च 2026 को जिला पंचायत सभाकक्ष, अम्बिकापुर में महा जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें संभाग के छह जिलों के कुल 101 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि महिलाओं को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। आयोग द्वारा पिछले साढ़े पांच वर्षों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 370 से अधिक जनसुनवाई आयोजित कर लगभग 8000 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इसी अनुभव को आगे बढ़ाते हुए इस बार संभाग स्तर पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस जनसुनवाई में सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा जशपुर जिलों के प्रकरण शामिल होंगे। सुनवाई प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी तथा जिन आवेदकों के प्रकरण सूचीबद्ध हैं, उनका स्वयं उपस्थित होना आवश्यक रहेगा। इसके साथ ही वे महिलाएं जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं दिया है, वे भी मौके पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

जनसुनवाई की सुचारु व्यवस्था के लिए दो विशेष न्यायपीठों का गठन किया गया है। मुख्य न्यायपीठ का नेतृत्व आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक करेंगी, जबकि सहायक न्यायपीठ में आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया एवं सुश्री दीपिका शोरी शामिल रहेंगी।

इस महा अभियान के सफल संचालन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला संरक्षण अधिकारी, सखी वन स्टॉप सेंटर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक सलाहकार तथा पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग लिया जा रहा है, ताकि महिलाओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने सभी संबंधित आवेदकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी बात रखने का आग्रह किया है, ताकि महिलाओं से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल

    *उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने…

    Read more

    सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान

    *नाम में त्रुटि सुधरने से बैंक खाता खुलने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने की राह हुई आसान*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल