Ro no D15139/23

“छोटे किसान को बड़ी राहत-21 क्विंटल धान खरीदी नीति से बदली गोटीलाल की किस्मत”

कोरबा 17 नवंबर 2025/

लगभग 61 वर्षीय किसान गोटीलाल के पास सिर्फ एक एकड़ जमीन है। बरसों से वे इसी एक खेत पर बारिश के भरोसे मेहनत करते हुए धान की खेती करते आए हैं। कभी बारिश की बेरुख़ी से पैदावार घट जाती, तो कभी मौसम की मेहरबानी से वे थोड़ा बेहतर उत्पादन ले पाते। लेकिन हर साल उनकी सबसे बड़ी चिंता यह होती थी कि एक एकड़ में उत्पादित पूरा धान बेचने की अनुमति उन्हें नहीं मिलती थी। निर्धारित सीमा के कारण वे अपनी मेहनत की पूरी फसल उपार्जन केंद्र में नहीं बेच पाते थे, जबकि बड़े किसानों को ज्यादा धान बेचने का अवसर मिलता था।
यह स्थिति उन्हें कई बार तोड़ देती थी। महज एक एकड़ खेत होना उनकी मजबूरी भी थी और नुकसान का कारण भी। लेकिन बीते वर्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लिए गए “एक एकड़ से 21 क्विंटल धान खरीदी” के ऐतिहासिक निर्णय ने किसान गोटीलाल की जिंदगी बदल दी। नई नीति लागू हुई, तो कुछ लोगों ने भ्रम फैलाया कि उपार्जन केंद्रों में 21 क्विंटल धान खरीदी नहीं की जा रही है। गोटीलाल भी कुछ समय के लिए असमंजस में रहे, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के निर्णय पर विश्वास रखा और अपनी पूरी मेहनत की फसल बोरे में भरकर उपार्जन केंद्र ले आए। उपार्जन केंद्र में उन्हें न तो रोका गया, न कोई परेशानी आई। एक-एक बोरी तौली गई और गोटीलाल को उनकी मेहनत के हर दाने का पूरा मूल्य मिला।
पाली विकासखंड के ग्राम बतरा के किसान गोटीलाल बताते हैं कि उनके एक एकड़ खेत से विगत वर्ष 21 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ था। ग्राम पोड़ी के उपार्जन केंद्र में उन्होंने बिना किसी परेशानी के धान बेचा। भ्रम फैलाने वालों की बात झूठी साबित हुई, और सरकार द्वारा तय की गई पूरी मात्रा बेची गई।
गोटीलाल बताते हैं-
“धान बेचकर मिला पैसा मैंने खाद-बीज के लिए लिया कर्ज चुकाने में लगा दिया। इस साल भी मैं पूरा 21 क्विंटल धान बेचने के लिए तैयार हूं। हम छोटे किसानों को इससे बहुत बड़ा आर्थिक सहारा मिला है। पहले हम सिर्फ कुछ क्विंटल धान ही बेच पाते थे, जिससे जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाती थीं।”
गोटीलाल जैसे हजारों छोटे किसानों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह योजना केवल एक सरकारी निर्णय नहीं, बल्कि स्थायी आर्थिक सुरक्षा का आधार बन गई है। छोटी जोत वाले किसानों के लिए 21 क्विंटल खरीदी का निर्णय उनके जीवन में नई उम्मीद, आत्मविश्वास और स्थिरता लेकर आया है।
यह कहानी सिर्फ गोटीलाल की ही नहीं है अन्य छोटे किसानों की भी है, जो बताती है कि सही नीति, सही समय पर एक छोटे किसान की किस्मत भी बदल सकती है।

  • Related Posts

    जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए  संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर

      कोरबा 01 अप्रैल 2026 /स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, महापौर…

    Read more

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

     कोरबा, 01 अप्रैल 2026 /राज्यपाल   रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य  हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…