Ro no D15139/23

हर्षित नियोज सिटी के निवासियों को बड़ी राहत, CGRERA ने सिंकिंग फंड हस्तांतरण एवं साझा क्षेत्रों को सोसायटी को सौंपने के दिए निर्देश

रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने रेरा पंजीकृत आवासीय परियोजना हर्षित नियोज सिटी, ग्राम अमलेश्वर, जिला दुर्ग से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रकरण में आदेश पारित करते हुए हर्षित नियोज सिटी रेसिडेन्शियल को-ऑपरेटिव सोसायटी मर्यादित को बड़ी राहत प्रदान की है।

यह मामला सोसायटी द्वारा परियोजना के प्रमोटर सिंघनिया बिल्डॉन प्रा.लि. एवं मेसर्स हर्षित सिंघानिया बिल्डॉन के विरुद्ध दायर शिकायत से संबंधित था। शिकायत में परियोजना के रखरखाव, विभिन्न सुविधाओं के संचालन, सिंकिंग फंड की राशि तथा साझा क्षेत्रों (कॉमन एरिया) के हस्तांतरण से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे।

प्रकरण की सुनवाई के उपरांत प्राधिकरण ने प्रमोटर को निर्देशित किया है कि इकाईधारकों से संकलित सिंकिंग फंड की संपूर्ण राशि हर्षित नियोज सिटी रेसिडेन्शियल को-ऑपरेटिव सोसायटी मर्यादित को हस्तांतरित की जाए। यह राशि परियोजना के दीर्घकालिक रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इसके साथ ही CGRERA ने रेरा अधिनियम, 2016 की धारा 17 के प्रावधानों के अनुरूप परियोजना के साझा क्षेत्रों एवं उनसे संबंधित अधिकारों का विधिवत हस्तांतरण सोसायटी के पक्ष में करने के निर्देश भी दिए हैं। अधिनियम के अनुसार परियोजना पूर्ण होने के पश्चात साझा परिसंपत्तियों का स्वामित्व और नियंत्रण आबंटितियों की सोसायटी अथवा संघ को सौंपना प्रमोटर की वैधानिक जिम्मेदारी है।

प्राधिकरण ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि साझा क्षेत्रों का समयबद्ध हस्तांतरण सुनिश्चित किए जाने से उनके रखरखाव, प्रबंधन एवं उपयोग पर वास्तविक हितधारकों का नियंत्रण स्थापित होगा तथा निवासियों के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

यह आदेश रेरा अधिनियम, 2016 के तहत गृह क्रेताओं और उनकी सोसायटियों के अधिकारों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही यह संदेश भी देता है कि प्रमोटरों द्वारा संचित निधियों एवं साझा परिसंपत्तियों का विधिसम्मत और समयबद्ध हस्तांतरण करना अनिवार्य है तथा इसके पालन में लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता