Ro no D15139/23

कृषि यंत्रीकरण की दिशा में बड़ा कदम : 10 गांवों को मिली सीड ड्रिल मशीनें, डीएसआर तकनीक से बढ़ेगी खेती की उत्पादकता

धमतरी, 5 जून 2026(IMNB NEWS AGENCY) जिले में कृषि आधुनिकीकरण एवं विकसित धमतरी के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कुरूद विकासखंड के सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (CARD) संस्था द्वारा धान की सीधी कतार बुवाई तकनीक (डीएसआर) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 चयनित गांवों में कस्टम हायरिंग सेंटरों के लिए सीड ड्रिल मशीनों का वितरण किया गया।

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र चर्रा, कुरूद में आयोजित कार्यक्रम में कन्हारपुरी, मोंगरा, कुर्रा, देवरी, राखी, गातापार, भैसबोड़, कुहकुहा, अटंग और बकली गांव के कृषकों को मशीनें उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर CARD फाउंडेशन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कृषक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

 

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किसानों को धान की सीधी कतार बुवाई (डीएसआर) तकनीक के लाभ, सीड ड्रिल मशीन के संचालन, रखरखाव तथा वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि डीएसआर तकनीक अपनाने से बीज, श्रम और पानी की बचत होती है, वहीं फसल की लागत कम होने के साथ उत्पादन एवं लाभ में वृद्धि होती है। यह तकनीक जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि को भी बढ़ावा देती है।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही है । इन कृषि यंत्रीकरण और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। कस्टम हायरिंग सेंटरों के माध्यम से छोटे एवं सीमांत किसानों को भी आधुनिक कृषि यंत्रों की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता और आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि विकसित धमतरी के निर्माण में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और जिले में नवाचार आधारित खेती को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. ईश्वर सिंह, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा, डॉ. अमीन कुरैशी, डॉ. आर.के. महोबिया, डॉ. पीयूष प्रधान, उप परियोजना संचालक श्री फत्तेलाल पटेल, CARD संस्था से लोकेशन इंचार्ज श्री दिनेश सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री कृष्णेंद्र कुमार, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट श्री उदय कुमार, सुश्री नीलम साहू, श्री अंकित कुमार सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर सीड ड्रिल मशीनों को संबंधित गांवों के लिए रवाना किया। यह पहल जिले में कृषि यंत्रीकरण को नई गति देने के साथ किसानों की आर्थिक समृद्धि और विकसित धमतरी के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

//पाराशर//

  • Related Posts

    कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

    *17.15 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी परियोजना, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा आवासीय परिसर*   रायपुर, 05 जून 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा जशपुर…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोड़ला के सुशासन तिहार में हुए शामिल, सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    *पीएम आवास पूर्णता में पूरे देश में सबसे आगे छत्तीसगढ़, ढाई सालों में 10 लाख से अधिक आवास पूरे – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *मेडिकल कॉलेज बनेगा वर्तमान…

    Read more

    NATIONAL

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने