Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी

चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 30 जून से 4 जुलाई तक

जशपुरनगर 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आयोजित प्रावचयन परीक्षा 1 मार्च 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है।

उक्त परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची राज्य कार्यालय द्वारा 22 जून 2026 को जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर देखी जा सकती है।

चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 30 जून 2026 से 4 जुलाई 2026 तक जिले में संचालित 6 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में निर्धारित तिथियों में प्रातः 10रू00 बजे से सायं 4रू00 बजे तक की जाएगी।

30 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक विकासखण्ड स्तर पर निर्धारित सीटों के लिए, 2 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर निर्धारित सीटों के लिए, 3 जुलाई 2026 को राज्य स्तर पर निर्धारित सीटों के लिए एवं 4 जुलाई 2026 को विशेष पिछड़ी जनजाति समूह पीवीटीजी, दिव्यांग विद्यार्थी, कोविड-19 में माता-पिता खोने वाले बच्चे, विधवा माता के बच्चे, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे एवं अनाथ बच्चों के पालक आवश्यक दस्तावेज लेकर काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित होंगे।

काउंसिलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज – सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल-निवास प्रमाण-पत्र, स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, कक्षा 5वीं उत्तीर्ण की अंकसूची, आधार कार्ड, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी के 2 पासपोर्ट आकार के फोटो। सभी दस्तावेज मूल प्रति के साथ 2-2 छायाप्रति में लाना अनिवार्य है।

विशेष आरक्षण वर्ग के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों को पीवीटीजी विद्यार्थियों हेतु पीवीटीजी जनजाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगता की स्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी के माता-पिता की दिव्यांगता की स्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं विधवा माता के पुत्र/पुत्री होने पर पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विधवा पेंशन हितग्राही प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान