Ro no D15139/23

ग्राम संपर्क एवं विकास की दिशा में बड़ा कदम — गाड़ाडीह-परखंदा-गुदगुदा-नारी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य प्रगति पर

धमतरी, 07 नवम्बर 2025/ ग्रामीण अंचलों के सुदृढ़ संपर्क एवं सुविधाजनक आवागमन की दिशा में जिला धमतरी में एक और महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। विकासखंड कुरूद अंतर्गत गाड़ाडीह-परखंदा-गुदगुदा-नारी मार्ग (लंबाई 12.20 कि.मी.) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति राशि 17.528 करोड़ की है|

निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत इस कार्य का आदेश 02 जून 2025 को मेसर्स सुराना एण्ड कंपनी, पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग को जारी किया गया। कार्य की निर्धारित अवधि 11 माह की है, जिसके अंतर्गत 14 पुल-पुलियों सहित संपूर्ण मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाना है।
ठेकेदार संस्था द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक 2.20 कि.मी. सी.सी. सड़क एवं 600 मीटर नाली निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 02 पुलिया निर्माण कार्य प्रगति पर है। विभागीय मंत्री, सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्य की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर, जिला धमतरी द्वारा भी समय-समय पर निरीक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। विभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता निर्माण सामग्रियों की सतत जांच एवं परीक्षण के माध्यम से कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं।
यह मार्ग महानदी के समानांतर स्थित होने के कारण रेत परिवहन का प्रमुख मार्ग है, जिससे शासन को राजस्व प्राप्ति भी होती है। मार्ग के निर्माण से ग्राम गाड़ाडीह, परखंदा, गुदगुदा एवं नारी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन में अत्यंत सुविधा होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं कृषि संबंधी गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।
यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण विकास एवं बुनियादी संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण होने पर यह मार्ग स्थानीय जनजीवन के साथ-साथ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    भ्रामक समाचार का जिला पंचायत एवं आरसेटी ने किया खंडन ‘‘जिला पंचायत कार्यालय और आरसेटी बिलों का दोहरा लाभ’’ संबंधी समाचार निराधार एवं तथ्यहीन

      धमतरी, 10 जून 2026/ कुछ समाचार पत्रों, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों में प्रकाशित ‘‘जिला पंचायत कार्यालय और आरसेटी बिलों का दोहरा लाभ’’ संबंधी समाचार को जिला पंचायत धमतरी…

    Read more

    ईजराईल में होम-केयरगिवर के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

      छत्तीसगढ़ के युवाओं को विदेश में नौकरी का मौका, आकर्षक वेतन के साथ आवास, भोजन और चिकित्सा बीमा की सुविधा धमतरी, 10 जून 2026/ युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू