Ro no D15139/23

सेजेस जशपुर के विद्यार्थी रूपेश लायेक की बड़ी सफलता, पुर्नमूल्यांकन के बाद 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य टॉपर सूची में नाम। रूपेश ने 12वीं बोर्ड परीक्षा राज्य टॉपर सूची में 6वां स्थान किया है हासिल।

 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श विद्यालय, जशपुर नगर के होनहार छात्र रूपेश लायेक ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।
रूपेश लायेक ने गत वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले 476 अंक प्राप्त किए थे। जिनका प्रतिशत में अंक 95.20 होता है। अंग्रेजी विषय में पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंक 85 से बढ़कर 92 हो गए, जिसके फलस्वरूप उनका कुल प्राप्तांक 483 और प्रतिशत में कुल अंक 96.60 हो गया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने राज्य मेरिट रैंक 06 प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
रूपेश लायेक के पिता विनय लायेक पेशे से फूड वेंडर हैं, जबकि माता अन्नू लायेक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रूपेश की यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। रूपेश का सपना इंजीनियर बनना है और वे आगे तकनीकी क्षेत्र में देश की सेवा करना चाहते हैं।
इस उल्लेखनीय सफलता पर कलेक्टर  रोहित व्यास, सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी  पी. के. भटनागर, विद्यालय के प्राचार्य  विनोद गुप्ता और व्याख्याता भैरव भौमिक सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने रूपेश लायेक को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया है कि रूपेश भविष्य में भी इसी लगन और परिश्रम से सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

  • Related Posts

    निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

    *उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन*   रायपुर 30 मई 2026 (IMNB NEWS…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    *1076 पर दर्ज कर सकेंगे शिकायत, सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी जानकारी*   रायपुर 30 मई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यालय कोंडागांव के सभाकक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी