Ro no D15139/23

बिहार कांग्रेस में ब्राह्मण और यादवों को सौंपी 53 जिलों की कमान,पुराने समीकरण की ओर लौटी पार्टी

Bihar Congress: बिहार की राजनीति में कांग्रेस ने 53 जिलाध्यक्षों की फौज उतारकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह अपने पुराने गौरव को पाने के लिए सामाजिक संतुलन का सहारा ले रही है.

राज्य के सभी 53 संगठनात्मक जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. इस नई लिस्ट में पार्टी का पुराना और पारंपरिक ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला साफ झलक रहा है.

ब्राह्मण-यादव को सबसे ज्यादा जिम्मेदारी

नई नियुक्तियों में ब्राह्मण और यादव जाति के नेताओं को 10-10 जिलों की कमान सौंपी गई है. इसके बाद मुसलमान, दलित और भूमिहार समुदाय के नेताओं को 7-7 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं राजपूत नेताओं को 5 जिलों का नेतृत्व मिला है. इस तरह कुल 53 में से 38 जिलों की कमान सवर्ण, दलित और मुसलमान नेताओं के हाथ में गई है.

पार्टी ने एक बार फिर जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है, ताकि सभी प्रमुख सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व मिल सके और संगठनात्मक पकड़ मजबूत हो.

पटना में सवर्ण नेताओं को तरजीह

पटना की संगठनात्मक राजनीति में कांग्रेस ने सवर्ण चेहरों को आगे रखकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. पटना ग्रामीण-1 की कमान चंदन कुमार को मिली है जो भूमिहार समाज से आते हैं, जबकि पटना ग्रामीण-2 की जिम्मेदारी सिख समुदाय के गुरजीत सिंह को सौंपी गई है.

पटना शहरी के जिलाध्यक्ष के रूप में कायस्थ बिरादरी के कुमार आशीष को नियुक्त किया गया है. पार्टी का मानना है कि शहरी इलाकों में इस समीकरण के जरिए वह मध्यम वर्ग और प्रबुद्ध समाज के बीच अपनी पैठ फिर से मजबूत कर पाएगी.

पुराने किलों को बचाने के लिए नए सेनापति

कांग्रेस ने केवल जाति ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय प्रभाव को भी ध्यान में रखा है. मुस्लिम नेताओं को 7 और दलित समुदाय को भी 7 जिलों की कमान देकर पार्टी ने समावेशी राजनीति का संदेश दिया है. भूमिहार नेताओं को 7 और राजपूत समाज के नेताओं को 5 जिलों का नेतृत्व मिला है.

अररिया में मो. मासूम रजा, औरंगाबाद में आनंद शंकर सिंह और भागलपुर में प्रवीण सिंह कुशवाहा जैसे चेहरों के जरिए पार्टी ने स्थानीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है. जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाकर कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, ताकि विपक्ष को कड़ी टक्कर दी जा सके.

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    आतंक पर प्रहार: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

    Jammu and Kashmir: सुरक्षा बलों ने गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के आधार पर घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान आतंकवादियों ने…

    Read more

    हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ में लॉकडाउन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी

    विष्णुगढ़ से विनय पाठक और हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट Hazaribagh Bandh: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत