
पटना । बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। आंकड़ों के मुताबिक लालू परिवार का गढ़ मानी जाने वाली राघोपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। दो बार के विधायक और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव पिछड़ गए हैं। 2010 में सतीश कुमार यादव को हराने वाले सतीश कुमार ने बढ़त बना ली है।
राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव पिछली दो बार से विधायक थे। इस बार वह महागठबंधन की ओर से सीएम उम्मीदवार भी थे। राघोपुर हॉट सीट हमेशा से लालू परिवार का गढ़ मानी जाती है। लालू यादव और राबड़ी देवी यहां से जीतकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच चुके हैं। तेजस्वी यादव भी उप मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन इस बार पासा पलटता दिख रहा है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
तेजस्वी यादव की जबरदस्त वापसी, 5 राउंड में पाए बंपर वोट
राघोपुर विधानसभा सीट पर 4 राउंड के बाद पिछड़ने के बाद पांचवें राउंड में तेजस्वी यादव ने जबरदस्त वापसी की है। पांचवें राउंड में उन्हें 5469 वोट हासिल हुए हैं जबकि सतीश कुमार यादव को 2559 वोट मिले हैं।






