Ro no D15139/23

जिले के विद्यार्थियों के बायोमैट्र्रिक अपडेशन कैम्प 31 दिसम्बर तक

कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों का आधार बायोमैट्र्रिक अपडेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला अन्तर्गत विद्यार्थियों का बायोमैट्र्रिक अपडेशन सातां विकासखण्डों में संकुलवार 70 केन्द्रों में 31 दिसम्बर तक तिथिवार प्रातः 10 बजे से संध्या 4 बजे तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की आधार आईडी बनाने हेतु 31 दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अब तक आयोजित शिविर में जिले के कुल 5,769 से अधिक छात्र-छात्राओं का बायोमैट्र्रिक अपडेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष विद्यार्थियों के बायोमैट्र्रिक अपडेशन का कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने बताया कि एक बार आधार आईडी बनने से विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों को बार-बार पंजीयन नहीं कराना होगा। विद्यार्थी प्राइमरी से आगे की कक्षाओं की ओर बढ़ता जायेगा, उसका दस्तावेज स्वतः ही प्राइमरी से मिडिल, मिडिल से हाई और हाई से हायर सेकेण्डरी में अपडेट हो जाएंगे। आधार आईडी बिना कोई भी छात्र बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। इसकी सतत मॉनिटरिंग हेतु विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, यू-डाईस प्रभारी को अपने विकासखण्ड के विद्यार्थियों की जानकारी संबंधित शिविर स्थल पर उपलब्ध के लिए कहा गया है।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ