भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं इसलिये दलबदल करवा रही

  • हार के डर से भाजपा उधार के नेता खोज रही है
  • कितना हास्यास्पद भाजपा ने एक महामंत्री को दल बदल कर प्रभार दे रखा है


रायपुर/06 अप्रैल 2024।
 भाजपा जान गयी है कि उसके अपने कार्यकर्ताओ के दम पर वह लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओ की क्षमता पर भरोसा नहीं रह गया। इसलिये वह लोकसभा चुनाव में दल बदल करवा कर आयातित कार्यकर्ता खोज रही है। यही नहीं भाजपा ने दल बदल को अपने राजनैतिक कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा बना लिया है। कितना हास्यास्पद भाजपा ने एक महामंत्री को दल बदल कर प्रभार दे रखा है उसने एक महामंत्री को भाजपा प्रवेश की जवाबदारी दी है। जिनका काम है वार्ड स्तर के जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को खोज कर उन पर दबाव डालकर प्रलोभन देकर भाजपा प्रवेश कराना है। भाजपा कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर सरकार का दबाव बनाकर भी भाजपा प्रवेश करवा रही है। जिस प्रकार से भाजपा दल बदल करवा रही उसके मूल कार्यकर्ताओ में हताशा और निराशा का भाव है। उनके मूल कार्यकर्ता भी दल बदल के अपने पार्टी की नीति से यह मानने लगे है कि उनकी उपेक्षा हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा भ्रम फैलने और अपने पक्षा का झूठा माहौल दिखाने के लिये कुछ कार्यकर्ताओ को प्रलोभन देकर दल बदल करवा रही है, लेकिन उसके इस झूठ के गुब्बारे की हवा मतदान के बाद निकल जायेगी। जनता मोदी से उनके 10 सालों के कामों का हिसाब मांग रही, लोग महंगाई, बेरोजगारी, किसानो की आय पेट्रोल-डीजल के दाम राशन सामाग्री के बढ़ते दामों के मुद्दो पर मतदान करेगी। 10 सालों तक मोदी जी ने केवल जुमलेबाजी की सरकार चलाया है। अब भाजपा झूठ के सहारे चुनाव लड़ना चाह रही। उसके पास 10 सालों के मोदी सरकार की उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के मूल कार्यकर्ता भी मोदी के दस साल की विफलता से परेशान है। उनमें लोकसभा चुनाव में जनता का सामना करने का साहस नहीं बचा है। इसीलिये वह दल बदल करवा कर कार्यकर्ता खोज रही है।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

*नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा* *बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में, विकास और पर्यटन पर गृहमंत्री…

छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर – बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

*28 लाख के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई* रायपुर, 17 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *