Ro no D15139/23

राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा जिले के ग्राम कुरूडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से की चर्चा

प्रधानमंत्री आवास के तहत बनाए गए पक्के आवासों को राज्यपाल ने देखा

कोरबा 17 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान ग्राम कुरूडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने आवासों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से बातचीत की। राज्यपाल ने ग्रामीण हितग्राही श्री चमरा सिंह कंवर से चर्चा की और उनके आवास निर्माण की जानकारी ली। हितग्राही ने बताया कि उन्हें तीन किश्तों में 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने पक्की छत, पक्के कमरे और किचन का निर्माण कराया। साथ ही, योजना के तहत शौचालय भी बनाया गया, जिससे उनके परिवार को बड़ी सुविधा मिली। अपने पक्के घर का सपना पूरा होने पर श्री कंवर ने सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा, श्री कंवर ने बताया कि वह राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कोसा नर्सरी में मजदूरी कार्य करते हैं। इसके साथ ही कृषि कार्य भी करते हैं। राज्यपाल ने गांव के एक अन्य हितग्राही श्री बाबू सिंह केंवट के निर्माणाधीन आवास का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति तथा मजदूरी दर की जानकारी ली। राज्यपाल ने हितग्राहियों को उनके नए घर के लिए शुभकामनाएं दी और सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!