Ro no D15139/23

निकाय चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी – भूपेन्द्र सवन्नी

 

0 निकाय चुनाव में भाजपा ने तैयारियों के मामले में अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ा- भूपेंद्र सवन्नी*

0 भाजपा नगरीय निकाय चुनाव का शीघ्र जारी करेगी जनघोषणा और आरोप पत्र- सवन्नी

0 भाजपा पूरे प्रदेश में एक फरवरी को चलाएगी भाजपा झंडा अभियान*

0 विष्णुदेव साय के सुशासन की प्रदेश में चल रही प्रचंड लहर- सवन्नी

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के मामले में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे चल रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सवन्नी ने कहा भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव का घोषणा पत्र शीघ्र ही जारी करेगी। साथ ही भाजपा जनता के बीच ही आरोप पत्र भी लेकर आएगी। भाजपा का जनघाेषणा पत्र प्रदेश की निकायों के विकास और भाजपा के सुशासन की अवधारणा से पूरिपूर्ण होगा। श्री सवन्नी ने कहा कि एक फरवरी को प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाने का अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जा रहे है, साथ ही कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान निकायों में हुए भ्रष्टाचार और विकास कार्य की अनदेखी का मुद्दा भी जनता के बीच उठाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेद्र सवन्नी ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में नगरीय निकायों में विकास कार्य शून्य रहा। कांग्रेस के निकायों के जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। जनता अब कांग्रेस से ऊब चुकी है। इसलिए जनता ने ठान लिया है कि नगरीय निकाय में भी भाजपा का सुशासान लाना है। इस बार भाजपा नगरीय निकाय चुनावों में पूरा क्लीन स्वीप करेगी। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। यही कारण भी है कि कांग्रेस नगरीय निकायों के चुनाव में अपनी हार मान चुकी है और कांग्रेस, भाजपा से हर तैयारी में पीछे हो गई। जहां भाजपा के सभी पार्षद पद के उम्मीदवारों ने एक साथ अपने मेयर और अध्यक्षों के साथ नामांकन किया। वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने अलग-अलग नामांकन भरे। हालात यह है कि नामांकन के अंतिम दिन तक कांग्रेस निकायों के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई। कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में भी अंतर्कलह से जूझ रही है। श्री सवन्नी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकार्ता और पदाधिकारियों ने खुद कांग्रेस में टिकट बेचे जाने का आरोप लगा रहे हैं। ये कोई नई बात नहीं है, क्योंकि कांग्रेस हर चुनाव में कांग्रेस टिकट बेचती है, फिर उनके जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद भ्रष्टाचार कर दिए हुए पैसे की पूर्ति करते हैं। कांग्रेस का जनता के कल्याण और विकास कार्य से कोई मतलब नहीं है। वे जब भी सत्ता में आते हैं, सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट मचाते हैं। इसके अनगिनत उदाहरण जनता के सामने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि पार्लियामेंट से लेकर निकाय और पंचायतों तक भाजपा का झंडा लहराना है। श्री सवन्नी ने कहा कि भाजपा विकास और राष्ट्रवाद की नीति पर नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा करती है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में अपार जनसर्मथन दिया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कर रही है। आज विष्णुदेव साय सरकार ने पीएम श्री मोदी जी की सभी गारंटी की योजनाओं को करने का काम किया है। विष्णुदेव साय के सुशासन की प्रदेश में प्रचंड लहर चल रही है। इससे जनता का विश्वास और साथ भाजपा के साथ है और निकाय चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें