Ro no D15139/23

जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता… माध्यमिक स्कूल श्रृंगीऋषि नगरी पहले स्थान पर

विजेताओं को मिली नगद राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह
बच्चां में पोषण की कमी को दूर करने स्कूल शिक्षा विभाग का प्रयास
धमतरी । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय बच्चों में कुपोषण की कमी को दूर करने और रसोईया, सहायिका एवं संचालकर्ता समूहों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 29 जनवरी को जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के चारों विकासखण्डों में आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नगरी स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल श्रृंगीऋषि के रसोईया, सहायिका श्रीमती सतरूप साहू और श्रीमती नमिता पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शासकीय माध्यमिक कन्या शाला जीजामगांव की श्रीमती ज्योति यदु, श्रीमती केशर साहू और तीसरे स्थान पर शासकीय प्राथमिक स्कूल तेन्दूकोना की श्रीमती सत्यभावन सोनवानी और श्रीमती बिसन्तीन ध्रुव रहीं। विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरे पुरस्कार के रूप में छः हजार रूपये, चार हजार रूपये और दो हजार रूपये नगद प्रदाय किया गया। इसके साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.आर.जगदल्ले ने कहा कि माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन तैयार कर विद्यार्थियों को वितरित किया जाता है। बच्चों में पोषण की कमी को दूर करने और संचालनकर्ता समूहों, रसोईया एवं सहायिकाओं में कुकिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन जरूरी है। इस आयोजन से नए व्यंजन बनकर आएंगे, उन्हें जिला और ब्लॉक स्तर के मेनू में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार, खेल-कूद के साथ-साथ पौष्टिक भोजन भी मिले, यही प्रयास है।
ज्ञात हो कि जिले के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन का वितरण विद्यार्थियों को किया जाता है। बच्चों में पोषण की कमी को दूर करने, निर्धारित कुकिंग कास्ट के अंदर स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार करने, बच्चों की पसंद के आधार पर मेन्यू तैयार करने तथा स्वच्छता के साथ कुकिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके जरिए मध्याह्न भोजन संचालनकर्ता समूहों, रसोईयों और सहायिकाओं को प्रोत्साहित किया गया।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट