Friday, April 26

भाजपा की तैयारी धरी की धरी रह गयी लोग मोदी के मन की बात सुनने नहीं गए -कांग्रेस

अडानी के घोटाले मलिक के खुलासे पर क्यो चुप है ?

100 वे एपिसोड में भी मोदी जनता के मन की बात करने का साहस नहीं जुटा पाए

*प्रदेश भर के किसी भी पंडाल में आम आदमी मोदी को सुनने नहीं पहुचा*

रायपुर 30 अप्रैल 2023/भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात जनता को जबरिया सुनवाने की तमाम तैयारियां करके रखा था ।कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की तमाम तैयारियां धरी की धरी रह गयी लोग मोदी के मन की बात सुनने भाजपा के पंडालों में गए ही नहीं। भाजपा का पूरे प्रदेश में एक भी ऐसा कार्यक्रम स्थल नही था जहाँ पर जनता 100 की संख्या भी जूटी हो कुछ एक भाजपा कार्यकर्ता ही मोदी के मन की बात सुनने पहुचे थे।लोग जाये भी क्यो ?प्रधानमंत्री पिछले 100 एपिसोड से अपने मन की बात ही थोप रहे कभी जनता के दुख दर्द पीड़ा को समझने और उसके बारे में बोलने का साहस नहीं जुटा पाए । मोदी अपने मन की बात में देश भर के लोगो की उपलब्धियों उनके पुरुषार्थ पर चर्चा करते है लेकिन अपने 9 साल के कार्यकाल अपनी उपलब्धियों अपने सरकार के पुरुषार्थ के बारे में चर्चा करने की हिम्मत नही जुटा पाए । उनके पास सरकार की उपलब्धियों के रुप में कुछ है नहीं जो वे जनता से बताए इसीलिए वे अपने कामो की नहीं जनता की उपलब्धियों पर ताली बजा कर मन बहलाते हैं।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता मोदी से उनके वादों पर जबाब चाहती है –
अडानी की कम्पनियों में बीस हजार करोड़ किसके थे ?

सत्यपाल मलिक के पुलवामा पर खुलासे पर चुप क्यो है ?क्यो जवानों के लिए हवाई जहाज नहीं दिया गया?

 

100 दिनों में मंहगाई कम करने के वायदे का क्या हुआ?
35 रु लीटर में डीजल पेट्रोल देने के वायदे का क्या हुआ?
रसोई गैस के दाम कम करने के वायदे का क्या हुआ?
हर साल 2करोड़ नौकरियों के वायदे को क्यो पूरा नहीं किए?
2022 तक किसानों की आय दुगुनी नहीं हुई उल्टे किसानों की आय घट क्यो गयी?
फसलों के दाम को कानूनी रूप देने के वायदे का क्या हुआ ?
विदेश से काला धन कब आएगा ?
हर के खाते में 15 लाख कब आएगे?
महिला सुरक्षा की कसमें खाये थे महिला पहलवानों तक को सुरक्षा क्यो नही दे पा रहे ?

जनता से जुड़े यह कुछ सवाल है जिनके बारे में जनता प्रधानमंत्री मोदी से जबाब चाहती है ।मोदी है कि जनता के मन की सुनना ही नही चाहते सिर्फ अपने मन की ही कहे जा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *