लोकसभा चुनाव 2024 के लिये कांग्रेस न्याय पत्र (घोषणा पत्र) जारी
राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में जारी किया न्याय पत्र
छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बालोद के गुण्डरदेही में जारी किया घोषणा पत्र
5 न्याय स्तंभ के साथ कांग्रेस ने दिया 25 गारंटी
रायपुर/05 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के लिये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का घोषणा पत्र जिसे न्याय पत्र नाम दिया गया है। कांगेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में जारी किया। राज्य में कांग्रेस का घोषणा पत्र 16 सदस्यीय कमेटी ने चिदंबरम जी की अध्यक्षता में व्यापक जन भागीदारी सुझाव के बाद घोषणा पत्र बनाया गया। इस घोषणा पत्र में 5 न्याय स्तंभ के रूप में है तथा 25 गारंटी जनता के लिये है। युवा न्याय, नारी न्या...