Ro no D15139/23

मैनपाट में संपन्न हुआ भाजपा का त्रिदिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएँ

जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सहायक सिद्ध होगा मैनपाट प्रशिक्षण – मुख्यमंत्री
 
प्रशिक्षण ही भाजपा की रीढ़ है, यही हमारी कार्यशैली की पहचान है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर 9 जुलाई 2025/ प्राकृतिक हरीतिमा से भरपूर सरगुजा संभाग के मैनपाट में भाजपा का त्रिदिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रशिक्षण वर्ग को अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्रदेश भाजपा को आयोजन हेतु बधाई दी तथा इस महत्वपूर्ण आयोजन में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और व्यवस्था में लगे सभी दायित्ववानों के प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने X हैंडल पर लिखा कि निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति का एक मजबूत स्तंभ है। पार्टी में मंडल इकाई से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक नियमित प्रशिक्षण की परंपरा है, जिससे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को न केवल संगठन की रीति-नीति, कार्यक्रम और कार्ययोजना की जानकारी मिलती है, बल्कि समसामयिक विषयों पर भी गहन मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि मैनपाट प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय नेताओं और विषय विशेषज्ञों के विविध सत्रों के माध्यम से सांसदों और विधायकों को उनके दायित्व निर्वहन में सहायक अमूल्य मार्गदर्शन मिला। यह प्रशिक्षण हमें अपनी कार्यशैली को और अधिक प्रभावी, समन्वित और जनसेवी बनाने में सहायता करेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं का एक साथ रुकना, रहना, सहभोज करना – आपसी समझ और सामूहिकता की भावना को गहराता है। इससे न केवल संगठनात्मक समरसता बढ़ती है, बल्कि एक परिवार के रूप में पार्टी का भाव भी सुदृढ़ होता है।

उन्होंने कार्यक्रम में सहभागी राष्ट्रीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने व्यस्त समय में से इस प्रशिक्षण हेतु समय निकालकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान और मार्गदर्शित किया। साथ ही उन्होंने सरगुजा संभाग, विशेषकर सीतापुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं, आयोजन समिति और सहयोगी समूहों को आयोजन की सफलता हेतु बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाएँगे।

  • Related Posts

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

    रायपुर 24 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की…

    Read more

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ

    *कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे