Ro no D15139/23

मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को करें ब्लैक लिस्ट-प्रभारी सचिव रेणु जी. पिल्ले

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केन्द्र शिव सिंह वर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल का किया निरीक्षण

धमतरी । प्रदेश की अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अध्यक्ष, व्यापम एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा धमतरी जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने आज अपने धमतरी प्रवास के दौरान जिले में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केन्द्र शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा तथा इसे और बेहतर करने के लिए सुझाव भी लिए। इसके अलावा प्रतिदिन मूल्यांकन किए जाने वाले उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या की भी जानकारी श्रीमती पिल्ले ने ली। जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदल्ले ने बताया कि मूल्यांकन केन्द्र में संस्कृत, बायोलॉजी और कृषि विज्ञान के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन 25-30 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है। उन्हांने यह भी बताया कि मूल्यांकन कार्य निर्बाध तरीके से चल रहा है। शिक्षकों ने बताया कि मूल्यांकन कार्य का मानदेय चार-पांच महीने बाद मिलने की जानकारी दी, जिस पर श्रीमती पिल्ले ने मानदेय जल्द से जल्द प्रदाय करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षक को ब्लैक लिस्ट किया जाए। इसके साथ ही मूल्यांकन कार्य के लिए तैयार लिस्ट को अद्यतन भी करने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव, सहायक संचालक श्री लीलाधर चौधरी, सहायक परियोजना अधिकारी श्री डी.के.सूर्यवंशी, मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी श्रीमती बी.मैथ्यू उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….