Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव रेणु जी. पिल्ले ने सुशासन तिहार के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को सराहा

सुशासन तिहार के तहत संबलपुर, सोरिद वार्ड, जोधापुर वार्ड और कलेक्टोरेट में लगे समाधान शिविरों का किया निरीक्षण

धमतरी । प्रदेश की अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अध्यक्ष, व्यापम एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा धमतरी जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने आज धमतरी शहर के सोरिद वार्ड, जोधापुर वार्ड, सम्बलपुर और कलेक्टोरेट पहुँचकर सुशासन तिहार के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से अब तक प्राप्त कुल आवेदन पत्रों की संख्या, आवेदनों के प्रकार, आवेदन लिखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी आदि की जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव श्रीमती पिल्ले ने पंजी का अवलोकन कर आवेदन पत्रों के स्वरूप के संबंध में भी जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि जिले में अब तक 53 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश आवेदन आवास, पट्टा से संबंधित हैं। श्रीमती पिल्ले ने जिले के ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में आवेदन लेने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अल्पावधि में ही आम जनता तक सुशासन तिहार के उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी सही तरीके से पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार क़ो लेकर जिले के नागरिकों में काफ़ी उत्साह देखने क़ो मिल रहा है। आज चौथे दिन भी ग्राम पंचायत मुख्यालयों के अलावा जिले के सभी नगरीय निकायों में आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्धारित किए गए स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

  • Related Posts

    वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने किया तर्रेम में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का वर्चुअल उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी सहज बैंकिंग सुविधा

          रायपुर, 06 मई 2026/बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत तर्रेम ग्राम में आज बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। इस…

    Read more

    वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने मटनार बैराज परियोजना का किया निरीक्षण

      वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने मटनार बैराज परियोजना का किया निरीक्षण परियोजना पूरी होने से किसानों को मिलेगी सिंचाई की बड़ी सुविधा– वित्त मंत्री श्री चौधरी *1,269 करोड़ की…

    Read more

    NATIONAL

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    तमिलनाडु में सत्ता का रास्ता साफ? विजय की TVK को कांग्रेस का समर्थन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    ईरान से डील की उम्मीद, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका लेकिन दबाव बरकरार

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    TMC का आरोप: BJP समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर चलाया बुलडोजर,

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप

    रायपुर ,जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कप