Ro no D15139/23

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण हेतु बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

धमतरी 03 जुलाई 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत सभाकक्ष में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित करना और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें नए मतदाताओं का पंजीयन, मृत, दोहराव या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना तथा मतदाता विवरण में सुधार की प्रक्रिया शामिल थी। अधिकारियों को डिजिटल माध्यम से कार्य करने, ऐप एवं पोर्टल के उपयोग की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बीएलओ की भूमिका, समयसीमा का पालन, घर-घर जाकर जानकारी संकलित करना, फार्म 6, 7 और 8 के प्रयोग तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया पर विशेष बल दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रामकुमार कृपाल ने निर्वाचन शाखा के अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे कार्य को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करें, ताकि मतदाता सूची सटीक और त्रुटिरहित बनाई जा सके। इस अवसर पर निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों पर संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ करें कार्यवाही धमतरी, 10 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनांक 09 जून 2026 को…

    Read more

    फसल विविधीकरण से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

    फसल विविधीकरण से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन धमतरी, 10 जून 2026। प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू