Ro no D15139/23

आयुष्मान आरोग्य मेलों में 11 जून को रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम

*14 जून को मनाया जाएगा विश्व रक्तदाता दिवस*

*“गिव ब्लड, गिव होप: टुगेदर वी सेव लाइव्स” थीम पर आयोजित होंगे विशेष आयोजन*

रायपुर, 09 जून, 2025/
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 11 जून को प्रदेशभर के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों—में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष की थीम “गिव ब्लड, गिव होप: टुगेदर वी सेव लाइव्स” के संदेश को लेकर यह आयोजन राज्यभर में आयोजित किए जा रहे हैं।

आगामी बुधवार को आरोग्य मेलों के अंतर्गत इन कार्यक्रमों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन में रक्तदान के लिए पंजीकरण, शपथ ग्रहण समारोह, जनजागरूकता रैलियाँ और उत्कृष्ट रक्तदाताओं का सम्मान जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।

जनमानस में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास
विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को उन निःस्वार्थ रक्तदाताओं को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है, जो नियमित रूप से रक्तदान कर ज़रूरतमंदों की ज़िंदगी बचाते हैं। यह दिवस न केवल कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है, बल्कि स्वैच्छिक, नियमित और नि:शुल्क रक्तदान के महत्व को उजागर करने का भी माध्यम है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन को रक्त व प्लाज्मा दान के महत्व से अवगत कराना है। साथ ही, नए रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए समाज में सहयोग, करुणा और सेवा की भावना को मजबूत करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

*पंचायत स्तर पर भी होंगी गतिविधियाँ*
गाँवों में भी कार्यक्रमों को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच की अगुवाई में रक्तदान शपथ समारोह आयोजित किए जाएंगे। नागरिकों को यह शपथ हिंदी, अंग्रेज़ी और स्थानीय भाषाओं में दिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त युवाओं और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से रैलियाँ, पोस्टर प्रदर्शनी और अन्य जनजागरूकता गतिविधियाँ चलाई जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी ज़िला और ब्लॉक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 11 जून के इन कार्यक्रमों की समुचित तैयारी करें तथा समय पर सूचना प्रसारित की जाए। विभाग ने स्पष्ट किया कि इस पहल को एक जन-आंदोलन का रूप देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस मानवसेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने कहा, हर…

    Read more

    बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के प्रथम दिवस प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्ती

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा “बने खाबो-बने रहिबो 2.0” सात दिवसीय विशेष जन-जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल