Ro no D15139/23

विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का हुआ आयोजन

L*- 56 यूनिट हुआ रक्तदान*

राजनांदगांव 08 मई 2026। विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में नागरिकों द्वारा कुल 56 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसके अंतर्गत मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में 17 यूनिट, जिला अस्पताल ब्लड बैंक में 13 यूनिट, नांदगांव ब्लड बैंक में 13 यूनिट, बालाजी ब्लड बैंक में 5 यूनिट, बिलासा ब्लड बैंक में 3 यूनिट, लाइफ लाइन ब्लड बैंक में 5 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके साथ ही जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, ब्लॉक स्तर पर सीएचसी केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सिकलिंग, थैलेसिमिया, एनीमिया (खून की कमी) की जांच, रक्तचाप और मधुमेह का परीक्षण किया गया। महिलाओं की अन्य शारीरिक समस्याओं एवं प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया। जिला स्तर पर महिलाओं के लिए आयोजित कैंसर जांच शिविर में कैंसर स्क्रीनिंग ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक जांच की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव भारतीय रेडक्र्रास सोयायटी राजनांदगांव डॉ. नेतराम नवरतन ने इंडियन रेडक्रास सोयायटी द्वारा दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1918 एवं 1920 में स्पेनिश फ्लू महामारी की अवधि में सोयायटी को मान्यता प्राप्त हुई। इस अवसर पर उन्होंने रेडक्रास के संस्थापक हेन्ड्री डुनेंट को याद किया। सह सचिव रेडक्रास श्री सुशील जैन एवं श्री हेमंत तिवारी ने सभी रक्त दाताओं को प्रोत्साहित किया तथा सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। दिग्विजय महाविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री पघनिया ने 26वीं बार रेडक्रास डे में रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक सह जिला संगठक श्री प्रदीप शर्मा ने रेडक्रास डे पर रक्तदान शिविर तथा ब्लड बैंक के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस दौरान श्री उत्तम चंद जैन, श्री राजेश जैन, परंपरा ग्रुप के श्री दिव्यांशु गोलछा, श्री मनोज सिंह, रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारी, सदस्य, वालेंटियर, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात