Ro no D15139/23

खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर पर बवाल से जुड़ा नया वीडियो आ गया है. 2 जून की रात लगभग 10 बजे कोचिंग सेंटर पर जमकर बवाल हुआ था. इस मामले से जुड़े नए वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बॉडीगार्ड फायरिंग कर रहा है.

38 सेकंड के वीडियो में यह देखा गया कि कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ लोग मौजूद हैं. इस बीच एक शख्स बंदूक को लोड करता है और फायरिंग कर देता है. जानकारी के मुताबिक, फायरिंग कर रहा शख्स खान सर का बॉडीगार्ड ही बताया जा रहा है. लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.

खान सर फायरिंग की कही थी बात फिर मुकरे

मंगलवार की रात खान सर की कोचिंग में घुसकर मारपीट हुई. हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ भी की. इस हमले के बाद खान सर ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा था, कुछ लोग कोचिंग में घुस आए और गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया. उन्होंने गोलीबारी का दावा भी किया था. लेकिन, बाद में खान सर अपने बयान से पलट गए.

फायरिंग को लेकर खान सर ने कहा, उस समय माहौल तनावपूर्ण था, कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी. उन्होंने कहा था कि गार्ड ने जैसा बताया वही मैंने भी बोल दिया. खान सर ने आगे बताया कि गार्ड बुरी तरह से घायल है. उसका सर फोड़ दिया गया है. इस घटना को लेकर पुलिस की माने तो, मारपीट और तोड़फोड़ हुई, लेकिन गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई.

मामले में तीन को किया गया गिरफ्तार

खान सर की कोचिंग पर बवाल और हमला मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के साथ उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया गया है. रौशन आनंद पर ही साजिश के तहत हमले का आरोप लगाया गया था. रौशन आनंद ने भी फायरिंग की बात को गलत बताया था. जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तब उन्होंने कहा था, घटना वाली रात कोई गोलीबारी नहीं हुई थी. गोलीबारी और उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है.

मामले की जांच कर रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. साथ ही मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है और अन्य सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी. इस बीच नया वीडियो सामने आया, जिसे लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन जांच में क्या खुलासा होता है, यह देखने वाली बात होगी.

  • Related Posts

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल शिवतीर्थ पहुंचे चंद्रमौली मिश्र, अर्पित की श्रद्धांजलि “बालासाहेब के विचारों और बताए मार्ग पर चलेंगे” — गांव-गांव शिवसेना का झंडा पहुंचाने का संकल्प शिवसेना छत्तीसगढ़…

    Read more

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल कारोबार से जुड़े होने के आरोप में भारत की चार कंपनियों और तीन भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है. अमेरिकी विदेश विभाग के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए