Ro no D15139/23

रेम्पअप के तहत बूटस्ट्रैप कार्यशाला 21 मई को

राजनांदगांव 19 मई 2025। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग अंतर्गत उद्योग संचालनालय द्वारा रेंजिंग एंड एक्सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रेम्पअप) पहल के तहत निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कोलकाता के सहयोग से 6 मई 2025 से 25 जून 2025 तक राज्यभर में निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन पर एक दिवसीय बूटस्ट्रैप कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला की एक कार्यशाला 21 मई 2025 को सुबह 10 बजे से होटल अवाना राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला नि:शुल्क है और इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी इच्छुक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), उद्यमी तथा संबंधित हितधारक भाग ले सकते हैं।
कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश के एमएसएमई इकाइयों एवं संभावित निर्यातकों को निर्यात प्रवेश, प्रक्रिया, वैश्विक बाजारों तक पहुंच, योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी निर्यात क्षमताओं को सशक्त करना है। कार्यशाला में भाग लेने या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक प्रतिभागी कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र राजनांदगांव के प्रबंधक श्री सतविन्दर सिंह भाटिया (मोबाईल नंबर 7697600511) अथवा निर्यात सुविधा केंद्र उद्योग भवन रायपुर के श्री पवन ठाकुर (मोबाईल नंबर 8839395556) से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….