Ro no D15139/23

नक्शा-बटांकन के लिए दोनों पक्षों को मिलेगी सूचना, कलेक्टर ने तेजी से नक्शा बटांकन करने के दिये निर्देश

गर्मी के मौसम में होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने रखें सभी तैयारी

महतारी वंदन योजनांतर्गत जिन महिलाओं के खातों में राशि नहीं आ रही, उन सस्याओं का करें निराकरण-कलेक्टर

धमतरी 13 मई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज समय सीमा के लंबित प्रकरणों की बारी-बारी से विभागवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्शा-बटांकन के लिए दोनों पक्षों को मोबाईल के माध्यम से सूचना दी जाये। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों नक्शा-बटांकन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री जनदर्शन, मुख्यमत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें, इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी प्रकरण समय सीमा से बाहर ना जाये। उन्होंने महतारी वंदन योजनांतर्गत जिन महिलाओं के खातों में पैसे नहीं आ रहे है, उनकी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि कारणों का पता लगाकर तत्काल दूर कर महिलाओं के खातों में राशि जारी करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में आयुष्मान कार्ड पंजीयन की जानकारी ली और लक्ष्य अनुरूप पंजीयन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए उक्त कार्य को लक्ष्य अनुरूप 5 दिवस में पूरा करने कहा। कलेक्टर ने जिले में सिकलसेल जांच के मामलों की भी जानकारी ली और लक्षित मरीजों की जांच कर कार्यवाही करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के दिनों के आग लगने के प्रकरण अधिक सामने आते है, इस हेतु नगर सेना के अधिकारी तैयार रहें और अग्निशमन वाहनों को भी अपडेट रखें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में पेयजल आपूर्ति के संबंध में भी जानकारी ली और पानी की समस्या वाले गांवों में हैंडपंप, बोरवेल मरम्मत तथा आवश्यकता होने पर नये बोरवेल करने कहा। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को सभी पानी टंकियों, हैंडपंपों, और बोरवेल सफाई अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में बुजुर्गों, दिव्यांग और महिलाओं की पेंशन राशि न रूके, इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन विभाग के अधिकारियों से वर्तमान में चल रहे सुशासन तिहार अंतर्गत कृषकों का अधिक से अधिक केसीसी पंजीयन करने कहा। उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी की भी समीक्षा की और अब तक कुल स्वीकृत आवास, पूर्ण आवास और अप्रारंभ आवासों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कर आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त