Ro no D15139/23

नक्सल मोर्चों में शहीद हुए 41 जवानों के परिजनों का बृजमोहन अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मान

धमतरी । सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने नक्सल मोर्चों पर शहीद हुए जिले के 41 पुलिस जवानों के परिजनों को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया। स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में नगरी तहसील के फरसियां के शहीद आरक्षक श्री रतन लाल मरकाम, बाजार पारा नगरी के श्री प्यारेलाल सोम, ग्राम कौहाबाहरा के श्री निर्मल कुमार नेताम और भीतररास के शहीद आरक्षक श्री नवल किशोर शांडिल्य के परिजनों का सम्मान किया गया। इसी तरह धमतरी तहसील के संबलपुर के शहीद आरक्षक श्री नारायण सोरी, सांकरा के श्री नोहरू राम नेताम, गागरा के श्री संतोष कुमार नेताम, परेवाडीह के श्री टिकेश्वर कुमार ध्रुव, श्यामतराई के श्री रामेश्वर ध्रुव, जल विहार कालोनी रूद्री के श्री तिलाराम ठाकुर, दुलारी नगर रूद्री के श्री खगेन्द्र कश्यप, ग्राम विश्रामपुर के शहीद आरक्षक श्री भूषण मंडावी और ग्राम रावनसिंधी के शहीद आरक्षक श्री वासुदेव ध्रुव के परिजनों का सम्मान किया गया।

इसी तरह नगरी तहसील के ग्राम सेमरा के शहीद आरक्षक श्री धनराज ध्रुव, जैतपुरी के श्री शिव कुमार कोर्राम, कमईपुर मगरलोड के श्री राधेश्याम नागवंशी, भैंसासांकरा के श्री आदित्य साहू, आमगांव के श्री चन्द्रहास ध्रुव, छिपली के श्री खिलावन बिसेन, कोटपारा नगरी के श्री हेमंत कुमार सोम, लाइनपारा के श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू, पोड़ागांव के शहीद आरक्षक श्री विजय सूर्याकर और जंगलपारा नगरी के शहीद आरक्षक मोहम्मद अमजद खान के परिजनों का मुख्य अतिथि द्वारा शॉल और श्रीफल प्रदाय कर सम्मान किया गया। शांतिनगर चिखली के शहीद प्रधान आरक्षक श्री चंद्रशेखर रंगारी, ग्राम सातबाहना के श्री सियाराम ध्रुव और मल्हारी के शहीद प्रधान आरक्षक श्री विरेन्द्र सोम के परिजनों का सम्मान किया गया। रानीगांव के शहीद उप निरीक्षक श्री कोमल साहू, ग्राम छिंदभर्री के सहायक निरीक्षक श्री कैलाश नेताम और बरबांधा के शहीद निरीक्षक श्री देवनाथ नागवंशी के परिजनों का सम्मान किया गया।

ग्राम पदमपुर के शहीद प्रधान आरक्षक श्री शिवप्रसाद शर्मा, खड़पथरा के श्री देवनाथ नाग, गट्ासिल्ली के श्री महावीर मरकाम, ग्राम आमगांव के शहीद निरीक्षक श्री विनोद कुमार ध्रुव और ग्राम अर्जुनी के एसपीओ श्री तीरण सिंह मांझी के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही मगरलोड के ग्राम नारधा के शहीद आरक्षक श्री ललित दीवान, ग्राम मारागांव के शहीद आरक्षक श्री छबिलाल कांशी और भैसमुण्डी कुरूद के शहीद प्रधान आरक्षक श्री नकुल ध्रुव के परिजनों का सम्मान किया गया। साथ ही ग्राम खरेंगा के भारतीय सैनिक शहीद श्री मनीष कुमार ध्रुव, भंवरमरा के श्री केशव निषाद, भेंडरी के श्री बलराम ध्रुव और सारंगपुरी के शहीद श्री चोवाराम सेन के परिजनों का सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त