Ro no D15139/23

Budget 2026 Live: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

Budget 2026 Live Updates: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने कोरी बयानबाजी के बजाए सुधारों पर ध्यान दिया. यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में पेश किया जा रहा है और इसके साथ हमने तीन प्रमुख कर्तव्य तय किये हैं. अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हुए आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना, लोगों की आंकाक्षाओं को पूरा करना और सबका साथ सबका विकास करना. देश ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में कदम उठाना जारी रखेगा.

Budget 2026 Live: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि FY2027 में राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमान है.

Budget 2026 Live: आयुर्वेद के तीन नए एम्स

निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयुर्वेद के तीन नए अखिल भारतीय संस्थानों (एम्स) की स्थापना की जाएगी.

Budget 2026 Live: गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती होंगी

कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाएं सस्ती होंगी. गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती होंगी. शुगर की दवाएं भी सस्ती होंगी

Budget 2026 Live: टीसीएस अब कम किया जाएगा

केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेश घूमने के टूर पैकेज पर लगने वाला टीसीएस अब कम किया जाएगा. पहले यह 5% या 20% था, अब इसे घटाकर 2% किया जाएगा. इसी तरह, पढ़ाई और इलाज के लिए विदेश पैसे भेजने पर लगने वाला टीसीएस भी 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है.

Budget 2026 Live: वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा GDP का 4.4% रहने का अनुमान

केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा GDP का 4.4% रहने का अनुमान है. वहीं, 2027 में इसे घटाकर 4.3% करने का लक्ष्य रखा गया है.

Budget 2026 Live: रांची में NIMHANS-2 की होगी स्थापना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उत्तर भारत में मानसिक स्वास्थ्य का कोई बड़ा संस्थान नहीं है. इसे देखते हुए सरकार ने निमहांस-2 (NIMHANS-2) बनाने का फैसला किया है. इसके लिए रांची और तेजपुर को चुना गया है. इससे इलाज और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा.

Budget 2026 Live: नया टैक्स कानून 1 अप्रैल 2026 से होगा लागू

1 अप्रैल 2026 से नया टैक्स कानून लागू होगा. रिर्टन 31 जुलाई तक दाखिल कर सकते हैं. ITR–1 और ITR–2 वाले रिटर्न फाइल कर सकते हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स एक्ट 2025, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगा. इसके नए नियम और फॉर्म जल्द जारी किए जाएंगे. फॉर्म ऐसे बनाए जाएंगे कि आम लोगों को टैक्स भरने और नियम मानने में कोई दिक्कत न हो.

Budget 2026 Live: यहां बनाए जाएंगे पहाड़ी ट्रेल

सीतारमण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने वाले पहाड़ी ट्रेल बनाए जाएंगे. पूर्वी घाट के अराकू वैली और पश्चिमी घाट में भी ऐसे ट्रेल विकसित होंगे. साथ ही ओडिशा, कर्नाटक और केरल में कछुओं के प्रजनन स्थलों के पास खास “टर्टल ट्रेल” बनाए जाएंगे.

Budget 2026 Live: देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए नए संस्थान, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, लड़कियों के हॉस्टल और टेलिस्कोप जैसी सुविधाएं बनाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा.

Budget 2026 Live: आत्मनिर्भर भारत कोष में 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ने का प्रस्ताव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन देने के लिए आत्मनिर्भर भारत कोष में 2026-27 में 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ी जाएगी. इस कोष की घोषणा 2023 में की गई थी ताकि उन एमएसएमई में 50,000 करोड़ रुपये की ‘इक्विटी वित्तपोषण’ डाला जा सके जिनमें बड़ी इकाइयों में विकसित होने की क्षमता हो.

Budget 2026 Live: बजट में बायोफार्मा ‘शक्ति’ का प्रस्ताव

वित्त मंत्री ने ‘शिक्षा से रोजगार और उद्यम’ के क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव किया, जो विकसित भारत के मुख्य चालक के रूप में सेवा क्षेत्र पर केंद्रित उपायों की सिफारिश करेगी. सीतारमण ने कहा कि बजट में अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ बायोफार्मा ‘शक्ति’ का प्रस्ताव.

Budget 2026 Live: कंटेंट क्रिएटर लैब्स का ऐलान वित्त मंत्री सीतारमण ने किया

वित्त मंत्री सीतारमण ने 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स का ऐलान किया है. हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा.

Budget 2026 Live: चिकित्सा पर्यटन के लिए पांच केंद्रों की स्थापना

वित्त मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने और ‘चैंपियन’ बनाने के लिए इक्विटी समर्थन, नकदी समर्थन, पेशेवेर समर्थन का प्रस्ताव किया. उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा पर्यटन के लिए पांच केंद्रों की स्थापना में राज्यों की मदद करेगी.

Budget 2026 Live: आयुष फार्मेसियों को बेहतर किया जाएगा : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि देश में 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद बनाए जाएंगे. साथ ही आयुष फार्मेसियों को बेहतर किया जाएगा और अच्छी सुविधाओं वाली नई जांच लैब भी बनाई जाएंगी.

Budget 2026 Live: मॉड्यूलर पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि आईसीएआई और आईसीएसआई जैसे पेशेवर संस्थानों को अल्पकालिक मॉड्यूलर पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि पूर्व में दानकुनी से पश्चिम में सूरत तक नया समर्पित माल गलियारा पर्यावरण के अनुकूल माल परिवहन को बढ़ावा देगा. वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया जो चालू वित्त वर्ष में 11.2 लाख करोड़ रुपये है. वित्त मंत्री ने कहा कि स्टील और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में ‘कार्बन अवशोषण एवं उपयोग योजना’ शुरू करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है.

Budget 2026 Live: मंदिर वाले शहरों के विकास का प्रस्ताव

वित्त मंत्री ने मझोले और छोटे शहरों (टियर 2 और टियर 3) और मंदिर शहरों के विकास का प्रस्ताव किया. उन्होंने कहा कि बजट 2026–27 में प्राकृतिक रेशा योजना, वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना और राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम का प्रस्ताव है.

Budget 2026 Live: दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया. बजट में निर्मला सीतारमण ने ये बड़ी घोषणा की. इनमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी शामिल हैं.

Budget 2026 Live: 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टर को फिर से शुरू करने की योजना

वित्त मंत्री ने वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी माहौल बनाने के लिए कंटेनर विनिर्माण की योजना का प्रस्ताव रखा. निर्माण एवं अवसंरचना क्षेत्र के उपकरणों के प्रोत्साहन के लिए योजना लाने की बजट में घोषणा, घरेलू विनिर्माण को मजबूती देने का लक्ष्य. वित्त मंत्री ने समुद्री विमान के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव किया. वित्त मंत्री ने 2026-27 के बजट में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टर को फिर से शुरू करने की योजना का प्रस्ताव रखा.

Budget 2026 Live: एमएसएमई क्षेत्र में चैंपियन बनने के लिए कोष बनाने का प्रस्ताव

वित्त मंत्री ने घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से तीन रसायनिक पार्क, वृहद कपड़ा पार्क के गठन का प्रस्ताव किया. सीतारमण ने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का मुख्य उद्देश्य भारतीय आईपी के पूर्ण-खाके के लिए तैयार उपकरण एवं सामग्री का उत्पादन करना होगा. वित्त मंत्री ने एमएसएमई क्षेत्र में चैंपियन बनने के लिए कोष बनाने का प्रस्ताव किया.

Budget 2026 Live: इन राज्यों में खनिजों की इकाइयां लगाने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव रखा

सीतारमण ने बजट 2026-27 में ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों को महत्वपूर्ण खनिजों की इकाइयां लगाने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव रखा.

Budget 2026 Live: इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

सीतारमण ने बजट भाषण में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए 40,000 करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च किया जाएगा. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 10 हजार करोड़ का SME ग्रोथ फंड जारी किया जाएगा. टेक्सटाइल सेक्टर को भी सरकार का ध्यान इसे बूस्टर सरकार देगी. 5 लाख से ऊपर आबादी वाले शहरों में सरकार इन्फ्रा बूस्ट करेगी.

Budget 2026 Live: रिफॉर्म एक्सप्रेस अपनी राह पर : वित्त मंत्री सीतारमण

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार का संकल्प गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों पर ध्यान देना. सीतारमण ने विनिर्माण, स्वास्थ्य देखभाल और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, एमएसएमई समेत छह क्षेत्रों में कदम उठाने का प्रस्ताव किया. उन्होंने कहा कि जीएसटी, श्रम संहिता और गुणवत्ता नियंत्रण आदेश सहित 15 अगस्त से कई सुधार लागू किए गए हैं. ‘सुधार एक्सप्रेस’ (रिफॉर्म एक्सप्रेस)अपनी राह पर है.

Budget 2026 Live: वृद्धि का लाभ हर किसान तक पहुंचे

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं युवा तक पहुंचे. आज हम ऐसे बाहरी परिवेश का सामना कर रहे हैं जिसमें व्यापार और बहुपक्षवाद अनिवार्य हो गए हैं.

Budget 2026 Live: माघ पूर्णिमा पर बजट पेश कर रही हूं : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करते हुए कहा कि माघ पूर्णिमा पर बजट पेश कर रही हूं. हमने ढांचागत परिवर्तन किया. हमने घरेलू निर्यात बढ़ाया. हम पूरी तरह एकीकरण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने आर्थिक सुधारों के साथ राजकोषीय सूझबूझ को बनाये रखा है. हमारी नीतियों के कारण वृद्धि मजबूत हुई है और गरीबी में कमी आई है.

Budget 2026 Live: हमारा फोकस गरीबों पर : निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा फोकस गरीबों पर है. हमें गति को बनाए रखना है. एआई हमें अच्छी तरह आगे ले जाएगा. विकसित भारत के विजन पर काम किया जा रहा है. जीएसटी का सरलीकरण हुआ है.

Budget 2026 Live: बजट को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट को मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ देर में बजट पेश करेंगी.

Budget 2026 Live: बजट देश की सिर्फ 5% आबादी के लिए : अखिलेश यादव

केंद्रीय बजट 2026-27 पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि यह रिफॉर्म बजट नहीं, बल्कि ‘डिफॉर्म बजट’ है. यह बजट देश की सिर्फ 5% आबादी के लिए है. बीजेपी सिर्फ अपने लोगों को ही फायदा पहुंचाने की कोशिश करती है.

Aam Budget 2026 Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उन्होंने राष्ट्रपति को बजट के बारे में जानकारी दी. राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद वह संसद भवन के लिए रवाना होंगी.

Aam Budget 2026 Live: निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से निकलीं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट दस्तावेज वाला डिजिटल टैबलेट पारंपरिक लाल ‘बही-खाता’ वाले कवर में दिखाया. सीतारमण वित्त मंत्रालय से निकल चुकीं हैं. अब वित्त मंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी और उन्हें बजट के बारे में जानकारी देंगी.

  • Related Posts

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में बैठकों का दौर जारी है. एनडीए हो या फिर महागठबंधन दोनों की तरफ से जीत का फॉर्मूला सेट किया…

    Read more

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    Iran Mojtaba Khamenei Coma: मोजतबा खामेनेई को 8 मार्च को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया था.  28 फरवरी को उनके पिता और दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता