Ro no D15139/23

बस्तर के अंतिम छोर तक पहुंचेगी बस सेवा कलेक्टर आकाश छिकारा की पहल पर नए ग्रामीण रूटों का खाका होगा तैयार

    फरवरी 2026/  बस्तर जिले के दूरस्थ और दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने एक बड़ी पहल की है। जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीणों को सुगम और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की अपनी प्राथमिकता को दोहराते हुए कलेक्टर ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के विस्तार के निर्देश दिए हैं। उनकी इस मंशा के अनुरूप अब परिवहन विभाग उन अंदरूनी इलाकों में बसों के परिचालन की तैयारी कर रहा है, जहाँ नई सड़कें तो बन चुकी हैं, लेकिन अब तक यात्री बसों की कमी के कारण ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ता है या निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
कलेक्टर श्री छिकारा ने इस विषय को समय-सीमा की बैठक में शामिल करते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। उनके विजन के तहत प्रशासन का लक्ष्य केवल सड़क बनाना नहीं, बल्कि उन सड़कों पर सुव्यवस्थित बस सेवा संचालित कर ग्रामीणों के लिए बाजार, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों तक पहुँच को आसान बनाना है। इसी कड़ी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों और जनपद सीईओ को अवगत कराया गया है कि वे अपने क्षेत्रों के उन नए मार्गों का चयन करें जहाँ यात्री वाहनों की तत्काल आवश्यकता है। अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नए मार्गों का चयन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है ताकि जल्द से जल्द राज्य शासन को प्रस्ताव भेजकर बस संचालन शुरू कराया जा सके। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के इस संवेदनशील दृष्टिकोण से न केवल बस्तर के ग्रामीण परिवहन की सूरत बदलेगी, बल्कि इससे अंदरूनी क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी एक नई गति मिलेगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की सुशासन का असर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा

      मरवाही में अवैध रेत भंडारण स्थल सील, दो ट्रैक्टर वाहन जब्त; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से बढ़ा जनविश्वास रायपुर, 23 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर

      सोलर ऊर्जा से बिजली बिल में आई बड़ी राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित रायपुर, 23 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…