Ro no D15139/23

13 से 15 फरवरी तक आयोजित होगा मैनपाट महोत्सव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

13 से 15 फरवरी तक आयोजित होगा मैनपाट महोत्सव
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ
सांस्कृतिक गीत संगीत से सजेगा छत्तीसगढ़ का शिमला,आमंत्रित एवं स्थानीय कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुतियां
मेला, फूड जोन, बोटिंग रहेंगे मुख्य आकर्षण, फैंसी पतंग उत्सवएवं दंगल प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां भी होंगी आयोजित
विभागीय स्टॉल में दिखेगी विकास एवं योजनाओं की झलक

अंबिकापुर 12 फरवरी 2026/  सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित रोपाखार जलाशय के समीप 13 से  से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य तथा पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। जिसका उद्देश्य मैनपाट को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना और स्थानीय लोककला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

महोत्सव में  विभिन्न सांस्कृतिक, गीत संगीत से सजेगा छत्तीसगढ़ का शिमला आमंत्रित और स्थानीय कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी। पहले दिन 13 फरवरी को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी तथा ओडिशा के हरिपद मोहंता द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर, इंडियन आइडल एवं सारेगामापा फेम वैशाली रायकवार, गायक स्वप्नील जायसवाल सहित स्थानीय कलाकार मंच संभालेंगे। अंतिम दिन 15 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर, रायगढ़ घराने की कथक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और छत्तीसगढ़ी गायक आयुष नामदेव अपनी प्रस्तुतियों से समा बाँधेंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

मेला, फूड जोन, बोटिंग रहेंगे मुख्य आकर्षण, फैंसी पतंग उत्सव एवं दंगल प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां भी होंगी आयोजित-
महोत्सव के दौरान ओपन कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महोत्सव स्थल पर विशाल मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं फूड जोन की भी उत्तम व्यवस्था होगी। इस दौरान रोपाखार जलाशय में  बोटिंग की भी व्यवस्था की गई है। वहीं इस दौरान फैंसी पतंग उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।

विभागीय स्टॉल में दिखेगी विकास की झलक-

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा  जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित  विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, जेल विभाग, रेशम विभाग, समाज कल्याण विभाग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल शामिल है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!