Ro no D15139/23

बिहान योजना से जुड़कर बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’ किराना व्यवसाय से अब सालाना कर रहीं 2 लाख तक की बचत

अम्बिकापुर 20 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ’बिहान’ योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में खुशहाली और स्वावलंबन का नया सवेरा ला रही है। जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सोनतराई की  बिलासो बाई की सफलता की कहानी अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। कभी आर्थिक तंगी का सामना करने वाली बिलासो बाई आज न केवल एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि उनकी पहचान अब  ‘लखपति दीदी’ के रूप में हो रही है।

शून्य से उद्यमी तक का सफर
श्रीमती बिलासो बाई ने बताया कि साल 2016 से पहले उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। इसी दौरान वे बिहान योजना के तहत ग्राम विकास स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। शुरुआत में छोटे लोन लेकर उन्होंने किराने का व्यवसाय शुरू किया। मेहनत और लगन के साथ काम करते हुए उन्होंने समूह से 1 लाख रुपये का बड़ा ऋण लिया और अपनी दुकान का विस्तार किया। उन्होंने बताया कि आज बिहान योजना की बदौलत सालाना डेढ़ से दो लाख रुपये की शुद्ध बचत कर पा रही हूँ। और  उन्होंने अपना समूह से लिया लोन भी पटा दिया है। उनकी दुकान अब इतनी व्यवस्थित है कि उनके बच्चे भी इसे संभालने में मदद कर रहे हैं।

आत्मविश्वास और आर्थिक विकास
बिलासो बाई ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को देते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास जागा है। अब महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर आजीविका की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रही हैं।

जिले में 24 हजार से अधिक ‘लखपति दीदी’
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का ही परिणाम है कि जिले में अब तक 24 हजार 3 सौ 84 से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के रूप में उभरकर सामने आई हैं। बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को न केवल वित्तीय ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी भी बनाया जा रहा है।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प