Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने आरंग के क्षेत्रीय कार्यालय में किया जनदर्शन

*71 प्राप्त आवेदनों में अधिकांश का त्वरित निराकरण, 50 पीएम आवास हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र*

रायपुर, 17 नवंबर 2025 / छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आज यहां आरंग के नेताजी चौक स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में जनदर्शन आयोजित किया। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे मंत्री का आमजन और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सुबह से ही कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनदर्शन कार्यक्रम मंें 71 प्राप्त आवेदनों में अधिकांश का त्वरित निराकरण किया और 50 पीएम आवास हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया।

जनदर्शन के दौरान आरंग के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं मंत्री को बताईं। गुरु खुशवंत साहेब ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जनदर्शन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के 50 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके अलावा जनदर्शन में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का निराकरण कार्यक्रम स्थल पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आरंग विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर जनता से जुड़े और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। जनदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता