Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत दिव्यांगजनों हेतु शिविर का आयोजन

*परिवहन विभाग द्वारा 10 दिव्यांगजनों को लर्निंग लाइसेंस तथा 1 को बस पास जारी किया गया*

धमतरी 26 सितम्बर 2025/ समाज कल्याण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत गुरुवार को जनपद पंचायत मगरलोड में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती तिलोत्तमा साहू, जनपद सदस्य, श्री राजेश साहू, जनपद सदस्य तथा श्री नरेश सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सुश्री दिव्या ठाकुर, सीईओ जनपद पंचायत मगरलोड उपस्थित ।

उप संचालक समाज कल्याण डॉ.मनीषा पाण्डे ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा दिव्यांगजनों के हितार्थ सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंख एवं कान के विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से दिव्यांगों का चिन्हांकन, आंकलन एवं प्रमाणीकरण कर प्रमाण पत्र बनाए गए। कुल 30 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 11 को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया तथा 19 को जांच हेतु जिला चिकित्सालय रिफर किया गया।*
* परिवहन विभाग द्वारा 10 दिव्यांगजनों को लर्निंग लाइसेंस तथा 1 को बस पास जारी किया गया। श्रम विभाग द्वारा संगठित एवं असंगठित श्रमिकों के कुल 12 कार्ड बनाए गए। बैंक प्रतिनिधियों द्वारा शिविर में खाता खोलने एवं केवाईसी की सुविधा दी गई, जिसके अंतर्गत एक दिव्यांग का खाता खोला गया।*

*इसी प्रकार राशन कार्ड हेतु कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1 राशन कार्ड जारी किया गया, 2 नए बनाए गए तथा शेष रिप्रिंट किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 11 प्रमाण पत्र जारी किए गए एवं 19 प्रकरण जिला चिकित्सालय जांच हेतु भेजे गए।*
*सेवा पखवाड़ा के इस शिविर में दिव्यांगजनों एवं आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।*

  • Related Posts

    ग्राम फरसिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

      भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक हुई शामिल 276 ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, डिजिटल…

    Read more

    16 जून से ही खुलेंगी स्कूलें, सोशल मीडिया पर वायरल खबर फर्जी

    धमतरी 13 जून 2026 । लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 से प्रदेश की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर