Ro no D15139/23

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत 83 गांवों के समाज प्रमुखों के साथ कलेक्टर ने बनाई विकास की रूपरेखा

*गांव की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य होंगे: कलेक्टर श्री मिश्रा *
*सड़क, पेयजल, सिंचाई और बिजली जैसे बुनियादी ढांचे को मिलेगी प्राथमिकता*

धमतरी 26 सितम्बर 2025/ *आदि कर्मयोगी अभियान – रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के अंतर्गत नगरी विकासखंड स्थित आदिवासी भवन में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर 9 क्लस्टरों के लगभग 83 गांवों के समाज प्रमुख, सरपंच, सचिव एवं जिला स्तरीय अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।*
*बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि गांव की नींव मजबूत होने पर ही विकास की दिशा तय होती है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामवासियों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव की पूरी रूपरेखा तैयार स्वीकृति हेतु उच्चस्तर पर भेजी जाए । जिला स्तरीय कार्य प्रशासन को प्रस्तुत करें । कलेक्टर ने समाज प्रमुखों से आग्रह किया कि वे गांव की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक परिस्थितियों, उपलब्ध संसाधनों और प्राथमिकताओं की जानकारी साझा करें ताकि योजनाएं व्यवहारिक और जनहितकारी बन सकें।*
*उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर छोटे मार्गों का निर्माण, सामुदायिक पेयजल योजना, सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई व्यवस्था, युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार तथा विद्युत सब-स्टेशन जैसे बुनियादी ढांचे के प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि ऐसे कार्य किए जाएं जिनका लाभ लंबे समय तक अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचे।*
*इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा पीआरए (Participatory Rural Appraisal) की जानकारी प्रस्तुत की गई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने नगरी क्षेत्र में मत्स्य पालन की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे बढ़ावा देकर आजीविका के नए अवसर विकसित किए जाएंगे।*
*कार्यक्रम के अंत में आदिवासी सदन नगरी में समाज प्रमुखों, सरपंचों, सचिवों एवं अधिकारियों ने कलेक्टर श्री मिश्रा के साथ भोजन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।*

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    नशामुक्ति के संदेश को सशक्त बनाने विद्यालय में होंगी चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 18 अगस्त 2026। जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल