Ro no D15139/23

जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 19 दिसंबर को आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत शिविर

2 से 10 साल तक बिना क्लेम के और निष्क्रिय बैंक खातों में जमा रूपये के संबंध में शिविर

शिविर में आरबीआई के महाप्रबंधक होंगे शामिल

‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आरबीआई के महाप्रबंधक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में विगत दिनों लीड बैंक एसबीआई द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शिविर लगाई गई थी। शिविर में अतिथियों के साथ साथ जिले के उच्च अधिकारी, ट्रेजरी ऑफिसर उत्तम सिंह, लीड बैंक मैनेजर सम्पत कुमार, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा संबंधित विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

देशभर में नागरिकों के बिना दावेदारी वाली वित्तीय सम्पति को वास्तविक हकदारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से और असक्रिय बैंक खातों को सक्रिय कराने के संबंध में “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अक्टूबर से दिसंबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि वर्षों से निष्क्रिय पड़े खातों की पहचान कर उनकी राशि सही लाभार्थियों तक भौतिक रूप से पहुँचाई जा सके।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के अनुसार 10 वर्षों तक निष्क्रिय रहने वाले खातों की राशि जमा शिक्षा एवं जागरूकता निधि में स्थानांतरित कर दी जाती है, जिसे केवाईसी दस्तावेज और दावा आवेदन देकर पुनः प्राप्त किया जा सकता है।   जिले के सभी ब्लॉकों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत जिले में निष्क्रिय बैंक खाते, बीमा पॉलिसियां और अन्य वित्तीय संपत्तियाँ सक्रिय कराने के लिए  सभी विभागों, सरकारी संस्थानों एवं खाताधारकों से अपील की गई है कि वे अपने निष्क्रिय खातों का ब्यौरा लेकर अनिवार्य रूप से अपने बैंक मैनेजर से सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    डोंगरगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन – रोजगार मेला में 17 आवेदकों को मिला तत्काल नियुक्ति पत्र

    – 105 आवेदकों का हुआ चयन राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ परिसर में किया गया। उप संचालक रोजगार श्री विष्णु…

    Read more

    आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 जुलाई तक

      राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 02 अंतर्गत ग्राम सहसपुरदल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका पद पर भर्ती के लिए 27…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध