Ro no D15139/23

सीईओ के निरीक्षण में मिला महतारी सदन भवन के निर्माण में गड़बड़ी, फटकार से 2 दिन में हुआ सुधार

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशों से मिल रहा सकारात्मक परिणाम

सब इंजीनियर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

निर्माण एजेंसी ने डाल दिया था बालू के स्थान पर मिट्टी

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा सभी अधिकारियों को समय सीमा की बैठक में दिए गए निर्देश, “निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच” के पालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत गोड़म में निर्माणाधीन महतारी सदन भवन का निरीक्षण किया गया। वहां भवन के निर्माण कार्य में की जा रही गड़बड़ी जैसे- प्लिंथ बीम में खेत की ऊपरी सतह की मिट्टी से फीलिंग की जा रही थी जिस पर सब इंजीनियर विजय मिरी को कार्यस्थल पर फटकार लगाते हुए मिट्टी की फ़ीलिंग को निकालकर बालू से फ़ीलिंग करने के निर्देश के साथ साथ सब इंजीनियर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया  गया। दो दिवस के भीतर ही निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माणाधीन भवन में हो रही गड़बड़ी में सुधार किया गया। इस प्रकार कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशों से सकारात्मक परिणाम मिल रहा है।जिला पंचायत के सीईओ इंद्रजीत बर्मन द्वारा जिले में हो रहे निर्माण कार्यों का लगातर औचक निरीक्षण किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से आंगनबाड़ी, सड़क सामुदायिक शौचालय आवास मनरेगा अंतर्गत हो रहे विभिन्न निर्माण कार्य है, जिसके कारण सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायतों में हो रहे निर्माण कार्यो में कसावट आई है और गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।

  • Related Posts

    डोंगरगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन – रोजगार मेला में 17 आवेदकों को मिला तत्काल नियुक्ति पत्र

    – 105 आवेदकों का हुआ चयन राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ परिसर में किया गया। उप संचालक रोजगार श्री विष्णु…

    Read more

    आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 जुलाई तक

      राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 02 अंतर्गत ग्राम सहसपुरदल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका पद पर भर्ती के लिए 27…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध