Ro no D15139/23

अभियानः लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम

कलेक्टर   अजीत वसंत जिला कार्यक्रम अधिकारी   बसंत मिंज एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी   गजेंद्र देव सिंह के मार्गदर्शन में नवा बिहान से संरक्षण अधिकारी, महिला सशक्तीकरण केंद्र (हब), जिला मिशन समन्वयक रत्ना नामदेव, जेन्डर विशेषज्ञ तुलेश्वर दुबे,एवं चाईल्ड लाईन के स्टॉफ, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय अधंरीकछार, कस्तुरबा गांधी विद्यालय तथा कन्या छात्रावास एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक पीडब्लूडी विद्यालय, कोरबा में लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय (25 नवंम्बर से 10 दिसम्बर) विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में योजनांतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह आदि योजनाओं द्वारा आर्थिक रूप से बालिकाओं को सशक्त बनाया जा रहा हैं। चाइल्ड लाईन 1098, गुड टच बैंड टच, मातृछाया, (नवजात बच्चों को फेंके ना हमें दे) पालना केन्द्र आदि योजनाओं के माध्यम से बच्चो को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में बच्चों को भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराकर बालिकाओं को पुरुस्कृत किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे लैंगिक आधारित हिंसा समाप्ति, सखी वन स्टॉप सेंटर, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन नम्बरो जैसे डायल 112, 181, 1098, 1930,घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉश एक्ट (शी-बॉक्स) आदि विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं योजनाओं से संबंधित पॉम्पलेट आदि का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं और स्कूल के प्रचार्य, शिक्षक -शिक्षिका की उपस्थिति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त भारत का शपथ लिया गया।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    राज्यपाल  डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

      रायपुर, 24 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए