Ro no D15139/23

जिले की सभी समितियों में एग्रीस्टैक UFR के लिए शिविर आयोजित, 8 दिसंबर 2025 तक किसानों के लंबित खसरों को किया जाएगा ऑनलाइन जिला प्रशासन ने की किसानों से शिविर का शत-प्रतिशत लाभ लेने की अपील

जिले में एग्रीस्टैक में लंबित खसरा प्रविष्टि को पूर्ण करने हेतु 05 से 08 दिसंबर तक जिलेभर की सभी समितियों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में बड़ी संख्या में किसानों के रकबे अपडेट नहीं हो पाए थे, जिसके चलते 45,187 खसरे UFR के लिए लंबित पाए गए हैं।
कलेक्टर  विलास भोसकर ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन शिविरों का उद्देश्य किसानों के सभी लंबित खसरों की समयबद्ध और शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पटवारियों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, समिति प्रबंधकों और सीएससी कर्मियों को शिविर के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर लगाए जा रहे शिविर

इन चार दिवसीय शिविरों में किसान बिना किसी परेशानी के अपना एग्रीस्टैक UFR करा सकेंगे। शिविरों में नमीकरण, खसरा सत्यापन, रेकॉर्ड सुधार और ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित सभी कार्य एक ही स्थान पर किए जाएंगे, ताकि किसानों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
ऑनलाइन प्रविष्टि को तेजी से पूरा करने के लिए समितियों में सीएससी केंद्रों और तकनीकी स्टाफ की भी विशेष व्यवस्था की गई है। तहसीलवार लंबित खसरा में लखनपुर 9635, उदयपुर 2540, मैनपाट 7435, दरिमा 3237, धौरपुर 9293, सीतापुर 5772, अंबिकापुर 2820, बतौली 4455 कुल 45,187 खसरा लंबित है कलेक्टर श्री भोसकर ने निर्देशित किया कि शिविर अवधि के भीतर सभी प्रविष्टियां पूरी कर ली जाएं, ताकि धान खरीदी और अन्य योजनाओं में किसानों को किसी प्रकार की बाधा न आए।
जिला प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने संबंधित समिति शिविर में पहुंचकर एग्रीस्टैक में लंबित UFR  जल्दी से जल्दी पूरा करवाएं, जिससे उनका रकबा अद्यतन रहे और भविष्य की प्रक्रियाएं सुचारू रूप से जारी रहें।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल