Ro no D15139/23

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए सातों विकासखंडों में शिविरों का आयोजन 17 जून से

जगदलपुर 16 जून 2025/ भारत सरकार द्वारा जिले में आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान संचालित है। इसके तहत 30 जून तक बस्तर जिले के चयनित ग्रामों में धरती आबा-जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर नामक एक केंद्रीत अभियान किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य अंतिम स्तर पर व्यक्तिगत अधिकारों को प्राप्त कराना एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

कार्यक्रम के तहत ग्रामों में शिविर का आयोजन करने तथा जमीनी स्तर पर विभिन्न योजनाओं का निष्पादन करते हुए लंबित अंतराल को पूर्ण करने तथा लाभार्थियों की पहचान कर योजनाओं को सामुदायिक गतिशीलता प्रदान करना है। इस हेतु जिले के सातों विकासखंडों में शिविर आयोजित की जाएगी। इसके लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विकासखण्ड जगदलपुर के तहत नगरनार में 17-18 जून को, बाबूसेमरा में 18-19 जून को, तितिर गांव में 19-20 जून को, कवालीकला में 20-21 जून को, साड़गुड़ में 23-24 जून को और नियानार  में 24-25 जून को क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित की जाएगी। विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा में बदरेंगा में 17-18 जून को, चित्रकोट में 18-19 जून को, अलनार में 19-20 जून को, बाघनपाल में 20-21 जून को, उसड़ीबेड़ा 23-24 जून को आयोजित होगी।
विकासखण्ड बास्तानार के तहत बास्तानार में 17-18 जून को, पालानार में 18-19 जून को। विकासखण्ड बस्तर के तहत घोटिया में 17-18 जून को, सिवनी में 18-19 जून को, भानपुरी में 19-20 जून को, लामकेर में 20-21 जून को, चोकर में 23-24 जून को, इच्छापुर में 24-25 जून को, सालेमेटा-02 में 25-26 जून को आयोजित होगा। इसी प्रकार बकावण्ड विकासखण्ड के जैबेल में 17-18 जून को, कोलावल में 18-19 जून को, जैतगिरी में 19-20 जून को, मूली 20-21 जून को, कचनार में 23-24 जून को, करीतगांव में 24-25 जून को, बकावण्ड में 25-26 जून को, तारापुर में 26-28 जून को और मोहलाई में 27-28 जून को होगी। विकासखंड तोकापाल में ग्राम पोटानार में 17-18 जून को, सिंगनपुर में 18-19 जून को, रायकोट में 19-20 जून को, कुरेंगा में 20-21 जून को, तोकापाल में 23-24 जून को, केशलूर में 24-25 जून को होगा। विकासखंड दरभा में ग्राम ढोढरेपाल में 17-18 जून को, चिंगपाल में 18-19 जून को, पखनार में 19-20 जून को और मावलीपदर में 20-21 जून को कलस्टर स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान