Ro no D15139/23

ट्राईफेड की फूडपार्क के संचालन के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने की बैठक

फूड पार्क के भवन और स्थापित मशीनों का भी किया अवलोकन

जगदलपुर 12 जून 2025/ ट्राइफूड परियोजना भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय के ट्राइफेड द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से जिला प्रशासन की सहायता से क्रियान्वित किया जाना है। ट्राइफूड का उद्देश्य आदिवासी वन संग्रहकर्ताओं द्वारा एकत्र किए गए लघु वनोपजों के बेहतर उपयोग और मूल्य संवर्धन के माध्यम से आदिवासियों की आय में वृद्धि करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने  जगदलपुर शहर के नजदीक सेमरा स्थित ट्राइफेड के ट्राईफुड पार्क के सभाकक्ष में बैठक लेकर ट्राईफुड पार्क के संचालन के लिए विस्तृत चर्चा की। ज्ञात हो कि ट्रायफेड द्वारा 8.20 करोड़ की लागत से सेमरा जगदलपुर में ट्राईफूड पार्क तैयार कर लिया गया है इसका सकल क्षेत्रफल लगभग 21.55 एकड़ है, जिसमें 4.36 एकड़ में प्लाट स्थापित है।

    उल्लेखनीय है कि जगदलपुर बस्तर में ट्रायफेड द्वारा स्थापित यह फूड पार्क वनोत्पाद और स्थानीय उत्पादों की एक प्रमुख प्रसंस्करण इकाई है, जिसमें वनधन केन्द्रों एवं स्थानीय जनजाति कृषकों से कच्ची सामग्री (विशेषकर लघु वनोपज) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर लेकर उसका प्रसंस्करण कर उत्पादन, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग किया जाएगा। बैठक में इस फूड पार्क के व्यवस्थित संचालन एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। ट्राइफेड के अधिकारी ने बैठक में बताया कि इस फूड पार्क में शहद प्रोसेसिंग,काजू प्रोसेसिंग, इमली प्रोसेसिंग,  मौसमी फल और मसालों की प्रोसेसिंग करने की योजना है साथ ही कोल्ड स्टोरेज की भी सुविधा रखी गई है।
गृहमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर के मूल निवासियों का सहकारी समिति बनाकर  फूड पार्क के लिए रॉ मटेरियल सप्लाई की व्यवस्था करें। फूड पार्क में इमली, महुआ, आम, काजू, साल-बीज  जैसे स्थानीय उत्पाद को प्रोसेसिंग में प्राथमिकता दें। बैठक में संस्थान के संचालन करने वाले का चयन करने के लिए कमेटी बनाने पर चर्चा किया गया और उपस्थिति जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संचालन के लिए अलग-अलग सुझायें  मॉडल पर भी चर्चा किए।
वन मंत्री ने कहा कि युनिट को संचालन के लिए प्रोफेशनल टीम की आवश्यकता होगी। उन्होंने अन्य राज्यों में ट्राइफेड द्वारा संचालित या अन्य संस्था के माध्यम से स्थानीय उत्पादों का प्रसंस्करण की जानकारी लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस प्रकार के  फिल्ड में काम करने वालों को प्राथमिकता देंने की बात कही। बैठक में  चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह, ट्राईफेड के पूर्व एमडी श्री प्रवीण कृष्णा, बस्तर आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस, एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा सहित ट्राईफेड के डिप्टी जनरल श्रीमती ममता शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभाकर खदाने  सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
    बैठक के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री शर्मा और वन मंत्री श्री कश्यप ने प्रोसेसिंग यूनिट में स्थापित मशीनों का अवलोकन किया। साथ ही संस्थान का जल्द से जल्द प्रारम्भ करने की बात कही। मशीनों में स्थानीय उत्पाद के प्रोसेसिंग के लिए आवश्यक उपकरण को परिवर्तित कर काम को गति देने की जरूरत बताई।
  • Related Posts

    आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    जगदलपुर, 10 जून 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों डीसीएम, कोपा, स्टेनो हिन्दी, वेल्डर, फिटर, विद्युतकार एवं एमएमव्ही में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

    कलेक्टर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनांतर्गत कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश जगदलपुर, 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगारपरक कौशल और औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई भारत सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी