Ro no D15139/23

पीएम अजय योजना : ऋण प्रकरण तैयार करने 7 से 28 जनवरी तक लगेंगे शिविर*

/ प्रधानमंत्री अनुसूचितजाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) के तहत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्रदाय किया जाता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित धमतरी ने बताया कि योजना के तहत ऋण प्रकरण तैयार करने जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में 7 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में 18 से 50 वर्ष तक की आयु के, ऋण लेने वाले इच्छुक आवेदकों का आवेदन पत्र तैयार किया जाएगा। शिविर में अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की दो-दो प्रति और दो पासपोर्ट साईज का फोटो लाना अनिवार्य है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करेली बड़ी में 7 जनवरी, कुरूद के ग्राम पंचायत अंवरी में 9 जनवरी, धमतरी के कंडेल में 13 जनवरी, कुरूद के ग्राम पंचायत दरबा में 16 जनवरी, मगरलोड के मोतिमपुर में 19 जनवरी, कुरूद के बंजारी में 23 जनवरी, नगरी के बेलरगांव में 27 जनवरी और ग्राम पंचायत बेलरबाहरा में 28 जनवरी को ऋण प्रकरण तैयार करने शिविर लगाए जाएंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत स्वरोजगार स्थापित करने ऋण राशि न्यूनतम एक लाख रूपये, जिसमें 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50 हजार रूपये है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह समाज प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है” विष्णु देव साय

      कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में समाज के बुजुर्गों एवं ब्राह्मण समाज के ख्याति प्राप्त विप्रजनों काऔषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला, पत्रकार श्री राजेश…

    Read more

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में