Ro no D15139/23

“धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर“ जिले में 30 जून तक निर्धारित तिथियों पर क्लस्टर स्तर पर शिविरों का होगा आयोजन

लखनपुर के ग्राम पंचायत केंवरा क्लस्टर में आयोजित शिविर में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल

अम्बिकापुर 17 जून 2025/  धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले में क्लस्टर स्तर पर “धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर“ आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में 30 जून तक निर्धारित तिथियों पर क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन होगा।  लखनपुर के ग्राम केंवरा क्लस्टर के जनपद कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को  शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने लोगों को कहा कि  धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर के माध्यम ग्राम स्तर पर आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता सहित 17 प्रकार की योजनाओं का लाभ आप सभी को प्रदाय किया जा रहा है। आप सभी शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने आमजनों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत लखनपुर अध्यक्ष श्रीमती शशि कला, मुख्य  कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर श्री वेद प्रकाश पांडे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

बता दें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य लोगों को पात्रतानुसार व्यक्तिगत लाभ पहुंचाना और अभियान के संबंध में जन जागरूकता लाना है। इस अभियान के अभियान के तहत आईईसी कैम्पेन आयोजित किया जा रहा है। शिविरों  में ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता समेत लगभग 17 योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा है। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। वहीं गैर शासकीय संगठनों एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सहभागिता से डिजिटल सेवाएं जैसे आधार, ई-केवाईसी और दस्तावेजीकरण सम्बन्धी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

30 जून तक निर्धारित तिथियों पर क्लस्टर स्तर आयोजित होंगे शिविर-
जनपद पंचायत उदयपुर में 18 जून 2025 को ग्राम पंचायत  भवन देवटिकरा में, 20 जून को ग्राम पंचायत भवन डांडगांव में, 24 जून को ग्राम पंचायत भवन केदमा में, 27 जून को ग्राम पंचायत भवन झिरमिटी में शिविर होंगे। जनपद पंचायत लखनपुर में 20 जून को हसडांड स्कूल के पास ग्राम पंचायत कुंवरपुर में, 24 जून को माध्यमिक शाला कुन्नी स्कूल खेल मैदान ग्राम पंचायत कुन्नी में, 27 जून को हाई स्कूल देवीटिकरा खेल मैदान ग्राम पंचायत अमलभिट्ठी में, 29 जून को मिडिल स्कूल खेल मैदान  ग्राम पंचायत सिरकोतगा में, जनपद पंचायत अम्बिकापुर में 18 जून को क्लसटर अंतर्गत शामिल ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत भवन में, 19 जून को क्लसटर अंतर्गत शामिल ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत भवन में शिविर होंगे। वहीं जनपद पंचायत लुण्ड्रा में 18 जून को पंचायत भवन लुण्ड्रा में, 20 जून को पंचायत भवन उदारी में, 24 जून को पंचायत भवन सहनपुर में, 27 जून को पंचायत भवन लमगांव में, 30 जून को पंचायत भवन करौली में शिविर होंगे। जनपद पंचायत बतौली में 18 जून को ग्राम पंचायत घुटरापारा में, 19 जून को गाम पंचायत महेशपुर में, 20 जून को ग्राम पंचायत मंगारी में, 23 जून को ग्राम पंचायत सुवारपारा में, 24 जून को ग्राम पंचायत भटको में, 25 जून को ग्राम पंचायत बेलकोटा में, 26 जून को ग्राम पंचायत चिरंगा में शिविर होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत मैनपाट में 18 जून को सुपलगा में, 20 जून को कलजीवा में, 23 जून को उडुमकेला में, 25 जून को कतकालो में, 27 जून को महारनीपुर में, 30 जून को हर्रामार में तथा जनपद पंचायत सीतापुर में 18 जून को मिडिल स्कूल प्रांगण आरा में, 20 जून को प्राथमिक शाला प्रांगण बैगापारा सोनतराई में, 23 जून को ग्राम पंचायत भवन भुसू में एवं 25 जून को ग्राम पंचायत भवन गेरसा में शिविर आयोजित होंगे।

  • Related Posts

    उर्वरक की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने 640 बोरी यूरिया किया जब्त

       अम्बिकापुर 09 जून 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी…

    Read more

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत अम्बिकापुर में बनेंगे 4 आकांक्षीय शौचालय, कलेक्ट्रेट परिसर सहित प्रमुख स्थानों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

      अम्बिकापुर 09 जून 2026/   स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आकांक्षीय (Aspirational) शौचालयों के निर्माण हेतु प्रस्ताव राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू