Ro no D15139/23

नामांकन के पहले दिन प्रत्याशियों ने खरीदे कुल 19 फार्म

*नगरीय निकाय निर्वाचन*

*निगम क्षेत्र के लिए 4 अभ्यर्थियों ने महापौर और 15 ने पार्षद पद हेतु खरीदे फार्म*

धमतरी 22 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की तिथियों की घोषणा होते ही प्रत्याशियो द्वारा नामांकन फार्म क्रय करने का सिलसिला शुरू हो गया है। नामांकन के पहले दिन नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 4 प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र क्रय किया। वहीं निगम क्षेत्र में पार्षद पद हेतु 15 प्रत्याशियों ने फार्म खरीदी। नगर पचांयत क्षेत्रों में नगर पंचायत कुरूद में पार्षद हेतु 1 फार्म क्रय किया गया। वहीं नगर पंचायत नगरी, भखारा आमदी और मगरलोड में आज किसी भी प्रत्याशी ने फार्म क्रय नहीं किया। तय कार्यक्रम अनुसार 28 जनवरी तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 29 जनवरी, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तारीख और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर प्रकाशन करने का कार्य 31 जनवरी, मतदान 11 फरवरी और मतगणना 15 फरवरी 2025 को की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि नगरपालिक निगम धमतरी के लिए अपर कलेक्टर सुश्री इंदिरा देवहारी को रिटर्निंग अधिकारी और आयुक्त नगरनिगम धमतरी सुश्री प्रिया गोयल, एसडीएम धमतरी श्री पवन कुमार प्रेमी तथा तहसीलदार कुकरेल श्री प्रेमु लाल साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत नगरी के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नगरी श्री रामकुमार कृपाल, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत नगरी श्री यशवंत वर्मा, नगर पंचायत मगरलोड के रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री बी.एस.मरकाम, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ मगरलोड श्री अशोक चौहान, नगर पंचायत आमदी के रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार श्री अखिलेश देशलहरे और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ आमदी श्री भूपेश दीवान, नगर पंचायत भखारा के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार भखारा श्री भूपेश चन्द्राकर और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ भखारा श्री संतोष विश्वकर्मा तथा नगर पंचायत कुरूद के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कुरूद सुश्री बेरनदत्ता एक्का और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीएमओ नगर पंचायत कुरूद श्री महेन्द्र राज गुप्ता को नियुक्ति किया गया है।

  • Related Posts

    किसानों को कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम

    रायपुर रीजन में 92 किसान हितग्राहियों को लगभग 71.49 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत   धमतरी, 17 अगस्त 2026। किसानों को सहज एवं समयबद्ध संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने…

    Read more

    ग्राम सभाओं के हाथों में होगी जंगलों के प्रबंधन की कमान

    10 ग्राम सभाओं का चयन, प्रत्येक CFR समिति को मिलेंगे ₹15 लाख कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा—वन संरक्षण के साथ आजीविका संवर्धन को दें प्राथमिकता   धमतरी, 17 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान