Ro no D15139/23

नगरीय निकाय निर्वाचन : रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्ति आदेश में संशोधन

धमतरी । नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन द्वारा जिले के नगरीय निकायों में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण होने की वजह से जिले में नियुक्त रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश में संशोधन करते हुए आदेश जारी किया गया है।
जारी संशोधित आदेश के तहत नगरपालिक निगम धमतरी के लिए अपर कलेक्टर सुश्री इंदिरा देवहारी को रिटर्निंग अधिकारी और आयुक्त नगरनिगम धमतरी सुश्री प्रिया गोयल, एसडीएम धमतरी श्री पवन कुमार प्रेमी तथा तहसीलदार कुकरेल श्री प्रेमु लाल साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत नगरी के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नगरी श्री रामकुमार कृपाल, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत नगरी श्री यशवंत वर्मा, नगर पंचायत मगरलोड के रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री बी.एस.मरकाम, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ मगरलोड श्री अशोक चौहान, नगर पंचायत आमदी के रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार श्री अखिलेश देशलहरे और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ आमदी श्री भूपेश दीवान, नगर पंचायत भखारा के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार भखारा श्री भूपेश चन्द्राकर और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ भखारा श्री संतोष विश्वकर्मा तथा नगर पंचायत कुरूद के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कुरूद सुश्री बेरनदत्ता एक्का और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीएमओ नगर पंचायत कुरूद श्री महेन्द्र राज गुप्ता होंगे।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार