Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत जयंती: बारनवापारा में इंफ्लुएंसर्स का शानदार जमावड़ा

पर्यटन को मिली डिजिटल उड़ान
14 दिवसीय पर्यटन महोत्सव की धूम, हरेली ईको रिसॉर्ट में यूट्यूबर्स मीट

रायपुर, 13 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ प्रदेश स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड 8 से 21 दिसंबर तक प्रदेशभर में 14 विविध पर्यटन गतिविधियों का भव्य आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में बलौदा बाजार के बारनवापारा में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स के लिए विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की संपत्ति हरेली ईको रिसॉर्ट, मोहदा, बारनवापारा में 12 दिसंबर 2025 को आयोजित इस यूट्यूबर्स एवं इंफ्लुएंसर मीट में प्रदेश समेत विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में क्रिएटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव, संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करना था। प्रतिभागियों ने हरेली ईको रिसॉर्ट और बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य के आसपास के पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया तथा अपने कैमरों से इन्हें रिकॉर्ड कर डिजिटल कंटेंट तैयार करने की रूपरेखा बनाई।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की डीजीएम श्रीमती पूनम शर्मा ने इंफ्लुएंसर्स को संबोधित करते हुए कहा कि 8 से 21 दिसंबर तक चल रहे रजत जयंती समारोह में बोर्ड अपने सभी रिसॉर्ट्स, मोटलों और पर्यटन स्पॉट्स पर विभिन्न प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम आयोजित कर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरेली ईको रिसॉर्ट में यह कार्यक्रम उसी तारतम्य में हुआ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपको यहां भरपूर आनंद मिला होगा। यह आयोजन न केवल प्रचार-प्रसार का माध्यम बनेगा, बल्कि हरेली ईको रिसॉर्ट और बारनवापारा अभयारण्य को बढ़ावा देगा।
एक इंफ्लुएंसर ने सफारी की तारीफ करते हुए कहा की करीब दो घंटे की लंबी सफारी में हमें भालू, बाइसन, हिरण और डॉटेड डीयर जैसे कई जानवर स्पॉट करने को मिले। आमतौर पर कहीं ऐसा नहीं होता, लेकिन यहां तो सारी स्पॉटिंग हो गई। बारनवापारा में टाइगर-हाथी मूवमेंट्स को बढ़ावा देने के साथ-साथ लेपर्ड सेंचुरी की दिशा में प्रयास हो रहे हैं। यहां 72 से अधिक लेपर्ड्स की गणना हो चुकी है, जो छत्तीसगढ़ के वन पर्यटन की अपार संभावनाओं को रेखांकित करता है।
एक पत्रकार की नजर से इंफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स
एक पत्रकार ने आयोजन के कवरेज के दौरान अनुभव साझा करते हुए कहा, कि मैं कवरेज के उद्देश्य से पहुंचा था, लेकिन हरेली ईको रिसॉर्ट ने उम्मीद से कहीं अधिक प्रभावित किया। बारनवापारा से मेरा पुराना जुड़ाव है, फिर भी हरेली को पहली बार देखना सुखद रहा। जंगल सफारी, बोटिंग और हरियाली भरी शांति ने कवरेज को समृद्ध बनाया। रिसॉर्ट का भोजन घरेलू स्वाद लिए इतना अपनापन लिए था कि लगा जंगल में घर का खाना मिल गया। उन्होंने कार्यशाला की तारीफ करते हुए कहा कि यह सीखने, संवाद और नए चेहरों से मुलाकात का बेहतरीन मंच साबित हुआ।
रजत जयंती का संकल्प: अनछुए पर्यटन स्थलों को दुनिया के सामने लाएं
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार प्रयासरत है, ताकि देश-विदेश के पर्यटक छत्तीसगढ़ के उन चुनिंदा अनछुए स्थलों तक पहुंचें। यह आयोजन युवाओं और आम नागरिकों के बीच पर्यटन जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। ऐसे कार्यक्रमों से राज्य का वन्यजीव पर्यटन नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार है।

  • Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ, देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प*   रायपुर, 2 अगस्त 2026। भारत सरकार के…

    Read more

    नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    *डोंगरिया में हजारों युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने किया राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान* रायपुर, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन