0 मनीषा नगारची 0 कांग्रेस विधायक ने पूछा, क्या पुलिसकर्मी ही कांस्टेबलों की भर्ती कर रहे,अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं.
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में पुलिस भर्ती गड़बड़ी का मुद्दा आज विधानसभा में उठा। विधायक द्वारिकाधीश यादव ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने गृहमंत्री से मांग की, इस मामले की सीबीआई से जांच की जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि जिस तरह की गड़बड़ी राजनांदगांव और बिलासपुर में सामने आयी है,वो बिना पुलिस अधिकारियों के संलिप्तता के संभव नहीं है। उन्होंने दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की।









