Ro no D15139/23

इजरायल और हमास में सीजफायर: हमास ने बंधकों को किया रिहा, तेल अवीव में जश्न, युद्ध खत्म करने ट्रंप पहुंचे मिस्र

तेल अवीव: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिस्र में आयोजित गाजा शांति समझौता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिका से निकल चुके हैं। अमेरिका से निकलते वक्त उन्होंने कहा कि ‘गाजा में युद्ध खत्म हो चुका है।’ मिस्र में गाजा सीजफायर समिट से पहले हमास ने इजरायली बंधकों की रिहाई। बंधकों की रिहाई के बाद तेल अवीव की सड़कों में जश्न का माहौल दिखा। इजरायल ने भी जेल में सालों से बंद फिलीस्तीनियों को रिहा किया।
इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता होने से गाजा के उन लाखों लोगों को राहत मिलने की संभावना है, जो पिछले दो सालों से बम बारूद के धमाकों के बीच जिंदगी जी रहे हैं। गाजा में अकाल है और हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में शुरू हुए गाजा पर इजरायल के युद्ध में कम से कम 67,806 लोग मारे गए हैं और 170,066 घायल हुए हैं। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के क्रूर हमले में इजरायल में कुल 1,139 लोग मारे गए थे और लगभग 250 लोगों को हमास ने बंदी बना लिया था।
इजरायल और हमास में सीजफायर समझौता
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयर फोर्स वन में सवार हैं और उनके सोमवार सुबह इजराइल पहुंचने की उम्मीद है। वाइट हाउस के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति बंधकों के परिवारों से बात करेंगे और इजरायली संसद, नेसेट को संबोधित करेंगे। इसके बाद ट्रंप मिस्र के लिए रवाना होंगे, जहां वे सोमवार को ही क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नेताओं के साथ एक वैश्विक “शांति शिखर सम्मेलन” की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसमें युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति का आह्वान किया जाएगा।
गाजा में युद्धविराम को लेकर मिस्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें दुनिया के करीब 20 नेता शामिल हो रहे हैं। इनमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रंप, कार्यक्रम की सह अध्यक्षता करेंगे।
कैसे होगी बंदियों और कैदियों की अदला-बदली ?
इजरायली ने बंधकों की रिहाई की योजनाएं तैयार कर ली हैं। यह बंधकों और कैदियों की पहली अदला-बदली नहीं है। इससे पहले भी हमास ने अपहृत लोगों को सौंपने से पहले समारोह आयोजित किए थे। लेकिन इस बार, इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता शोश बेड्रोसियन ने रविवार को कहा कि हमास का कोई प्रोपेगेंडा नहीं होगा और न ही फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह को कोई “प्रदर्शन” करने दिया जाएगा। इसके बजाय, बेड्रोसियन ने कहा कि गाजा में बंधक बनाए गए 20 जीवित बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया जाएगा “और छह से आठ वाहनों में उन्हें वापस इजरायल जाया जाएगा।”
तेल अवीव में सूर्योदय के साथ ही होस्टेज स्क्वायर पर भीड़ जमा हो गई, कुछ लोग रात से ही रूके हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि कुछ ही घंटों में 20 जीवित बंधकों की रिहाई हो जाएगी। यह चौक 700 से ज्यादा दिनों से बंधकों के प्रदर्शनों का केंद्र रहा है और भीड़ में से कई लोग एक साथ बैठकर गाने गा रहे थे और स्क्रीन पर बंधकों की वापसी की तस्वीरें देख रहे थे। बंधक और लापता परिवार फोरम की स्वास्थ्य टीम ने चेतावनी दी है कि बंधकों और उनके परिवारों के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है।

  • Related Posts

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    पिछले माह राजधानी मे श्रीमद्भाग्वत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने विभन्न धार्मिक और सामाजिक मुद्दो पर खुलकर समाज का मार्गदर्शन किया। इस बार का आयोजन लीक…

    Read more

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    वन्दनीय मौसी जी (उपाख्याय) लक्ष्मी बाई केलकर भारत एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चैतन्य धरा है। अतः यहाँ की विशिष्ट जीवन शैली एवं जीवन व्यवहार, यहाँ के जीवन दर्शन एवं इस…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट