Ro no D15139/23

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर कवर्धा विधायक कार्यालय में जश्न

*कार्यकर्ताओं श्रीमती रश्मि विजय शर्मा के साथ झालमुड़ी खाकर खुशियां मनायी*

 

*पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ कबीरधाम जिले में भी उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है*

 

कवर्धा विधायक कार्यालय में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व स्थानीय विधायक विजय शर्मा की धर्म पत्नी श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने इस अभूतपूर्व विजय उल्लास के अवसर पर बंगाल की संस्कृति की परिचायक झालमुड़ी के साथ साथी कार्यकर्ताओं के मिलकर खुशियां मनायी। विदित होकि कवर्धा के स्थानीय विधायक व राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी को पश्चिम बंगाल के इस चुनाव में विशेष दायित्व सौंपा गया था जिसमे वे शत प्रतिशत खरे उतरे भाजपा समर्थकों ने विधायक कार्यालय में ढोल-नगाड़ों की धुन, देशभक्ति के नारों और आतिशबाजी के साथ पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया गया।

 

इस अवसर पर श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि यह जीत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन की सुदृढ़ रणनीति और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों, सुशासन और जनहितकारी योजनाओं पर जनता ने एक बार फिर मुहर लगाई है। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिलना केवल एक राजनीतिक जीत नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवाद, विकास और पारदर्शी शासन की विचारधारा की विजय है। श्रीमती शर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और यही कारण है कि देशभर में जनता का भरोसा लगातार पार्टी पर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को और मजबूत करने में जुटे रहें तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत देश की जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों और सुशासन का परिणाम है। अब देश के हर कोने में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है, जिसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई देता है। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा उमंग पाण्डेय ने कहा कि बंगाल में कमल खिलना युवाओं की सोच में आए बदलाव और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और आने वाले समय में देशभर में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी। कार्यक्रम में श्री भगत पटेल, महामंत्री श्री नितेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्रीमती अनिता धर्वे, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी, श्री मनीराम साहू, श्री खिलेश्वर साहू, पार्षद श्री अजय ठाकुर, श्री बिहारी धुर्वे, श्री नीतीश चंद्रवंशी, श्री गोलू यादव, ज्योति केशरवानी, श्री सानू साहू, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं समर्थकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन