Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में ईशु को मिला लर्निंग लाइसेंस

*रायपुर, 04 मई 2026/* दुर्ग जिले के ग्राम तिरगा निवासी ईशु देशमुख के लिए सुशासन तिहार का यह समस्या निवारण शिविर खुशी का पैगाम लेकर आया। ईशु ने दोपहिया मोटरसायकल चालन हेतु जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर परिवहन विभाग में आवश्यक दस्तावेजों के साथ लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

ड्रायविंग लाइसेंस के अभाव में ईशु को कई बार चालान शुल्क जमा करना पड़ा था। इससे बचने वह परिवहन कार्यालय में भी आवेदन प्रस्तुत किया, लेकिन अब तक उन्हें लर्निंग लाइसेंस नहीं मिल पाया था। ईशु ने बड़ी उम्मीद के साथ कुथरेल में आयोजित शिविर में पुनः अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच उपरान्त ईशु देशमुख को शिविर स्थल पर ही लर्निंग लाइसेंस प्रदान किये। शिविर में मौजूद क्षेत्रीय विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने अपने करकमलों से ईशु को उनके नाम पर लर्निंग लाइसेंस प्रमाण पत्र परिवहन विभाग के स्टॉल में ही प्रदान किया। लर्निंग लाइसेंस मिलने पर ईशु देशमुख बहुत खुश हुआ। उन्होंने कहा कि सोचा भी नहीं था कि शिविर में ही मुझे वाहन चालन हेतु लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा। उन्होंने प्रशंसापूर्वक शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल