Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

मुख्यमंत्री ने बस्तर से वर्चुअल के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 25 में किस्त महिलाओं को प्रदान किया
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को किया गया सम्मानित

जशपुरनगर 08 मार्च  2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन  एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जशपुर मंत्रणा भवन में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में जिले के 423 हितग्राही रहे महिलाओं के क्षेत्र में  उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मुख्य अतिथि के माध्यम से श्रीफल शॉल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित  किया गया।
कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 20 हितग्राहियों ने महतारी वंदन योजना कि राशि से स्व रोजगार तथा उपयोगिता के संबंध में अपने विचारों को  उत्साहपूर्वक साझा किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़कर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद किया और उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान की ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभुनाथ चक्रवती ने अपने उद्बोधन में कहा कि “
महिलाओं का योगदान हर क्षेत्र में है और उनके सहयोग के बिना हमारा अस्तित्व ही नहीं है आज का दिन उनके लिए समर्पित है उनके योगदान और उनके हर क्षेत्र में उन्नति भी दिखाई देता है कि आज वह देश  के राष्ट्रपति से लेकर गांव की पंच तक है ।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 05 हितग्राहियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर , नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत जशपुर के अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत श्री राजू गुप्ता, श्री रमाशंकर गुप्ता, नीतू गुप्ता श्री आशुतोष राय  जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार,अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू महिला बाल विकास अधिकारी श्री अजय शर्मा, शशि बाई , शैलेंद्र यादव पार्षद श्री फैजान खान श्री विष्णु सोनी सुश्री रागनी भगत श्रीमती विजेता भगत श्रीमती प्रतिमा भगत , जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले