Ro no D15139/23

फोकटपारा के ग्रामीणों को कीचड़ और जलभराव से मिली मुक्ति, पक्की सड़क बनकर तैयार

सड़क निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी राहत, आवागमन हुआ सुगम
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जशपुरनगर 08 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों के तहत व्यापक अधोसंरचना निर्माण की मजबूत आधारशिला रखी जा रही है, जो आने वाले वर्षों में क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। लगातार मिल रही सड़क और पुल-पुलिया के निर्माण की स्वीकृति के साथ ही जमीन पर भी इनका क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र भी मुख्य मार्गों और शहरों से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में  फरसाबहार विकासखंड में मुख्य मार्ग टिकलीपरा से फोकटपारा तक लगभग 1 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत लगभग 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क बनने से ग्राम फोकटपारा के ग्रामीणों को अब कच्ची एवं ऊबड़-खाबड़ सड़क से हमेशा के लिए निजात मिल गई है।
 मुख्य मार्ग से सीधा जुड़ाव, आवागमन हुआ आसान
सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद फोकटपारा गांव अब सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ गया है। इससे ग्रामीणों को फरसाबहार सहित अन्य बड़े कस्बों और शहरों तक पहुंचने में सुविधा हो रही है। किसानों को भी अपनी फसल मंडी तक ले जाने में समय और लागत दोनों की बचत होगी। व्यापार को भी इससे बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से यह मार्ग कच्चा था, जिससे खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित रहती थी । मरीजों को अस्पताल ले जाने में कठिनाई होती थी, स्कूली बच्चों को फिसलन भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था  कई बार दोपहिया वाहन फिसलने और गिरने की घटनाएं भी सामने आती रहतीं थीं। यह सड़क बन जाने से इन सब कठिनाइयों से मुक्ति मिल गई है। अब गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी  सहूलियत होगी।
लंबे समय से लंबित मांग हुई पूरी, ग्रामीणों में खुशी का माहौल
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि कई वर्षों से पक्की सड़क की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण को स्वीकृति दी गई और अब इसका कार्य पूर्ण होने से लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल

    *उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने…

    Read more

    सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान

    *नाम में त्रुटि सुधरने से बैंक खाता खुलने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने की राह हुई आसान*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल